फ्रान्स में १५ दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पैरिस – ‘हम युद्ध में उतरें है| अपना दुश्मन अदृश्य है| उसपर जीत हासिल करने के लिए हम सभी लोगों को बडी सावधानी से गतिविधियां करनी होगी’, यह कहकर फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने अपने देश में १५ दिनों के लिए ‘लॉकडाउन’ का ऐलान किया| तभी यूरोपिय महासंघ ने ३० दिनों का ट्रैव्हल बैन यानी यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है| 

अबतक फ्रान्स में कोरोना व्हायरस से १४८ लोगों की मौत हुई है| इस पृष्ठभूमि पर कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित किया है| इस पर अमल करने के लिए फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष ने करीबन एक लाख पुलिस तैनात किए है| इससे फ्रान्स में जगह जगह पर चेक पॉईंटस् बनाए गए है और हर एक की कडी जांच करने के आदेश दिए गए है|

इसके साथ ही सार्वजनिक स्तर पर मीटिंग्ज एवं परिवारिक कार्यक्रम भी अवैध करार दिए गए है| मात्र, जरूरी खरीद, वैद्यकीय जांच और जहां पर टेलिकम्युनिकेशन से काम करना संभव नही है ऐसी जगहों पर काम पर जाने की अनुमति फ्रेंच नागरिकों को दी गई है|

फ्रान्स ने उद्योग क्षेत्र की सहायता करने के लिए ५० अरब डॉलर्स की शीघ्रता में सहायता करने का ऐलान किया है| फिलहाल कोरोना व्हायरस से उद्योग विश्‍व को बडा आर्थिक नुकसान हो रहा है और इसी कारण फ्रेंच सरकार ने तुरंत ही यह सहायता नीधि मंजूर किया दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.