ब्लैक फ्रायडे के पृष्ठभूमि पर अमरिका मे २ लाख से अधिक बंदूकों की बिक्री

वॉशिंगटन: अमरिका में पिछले हफ्ते संपन्न हुए ‘ब्लैक फ्रायडे’ के पृष्ठभूमि पर देश भर में लगभग २ लाख से अधिक बंदूकों की बिक्री होने की बात, सामने आयी है। अमरिका में प्रमुख जांच यंत्रणा ‘फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफबीआय)ने यह जानकारी घोषित की है। १ दिन में २ लाख से अधिक बंदूकों की बिक्री होना, यह अबतक अमरिका के इतिहास में उच्चतम स्तर माना जा रहा है। पिछले कई महीनों में अमरिका में सामूहिक हत्याकांड की घटनाएं बढ़ रही है और बंदूकों की खरीदारी में होने वाली बढ़त ध्यान केंद्रित कर रही है।

अमरिका में क्रिसमस त्यौहार के निमित्त होनेवाले खरीदारी के मौसम की शुरुआत ‘ब्लैक फ्रायडे’ से होती है। इस निमित्त देशभर में विविध क्षेत्रों में बड़ी तादाद में खरीदारी होती है। पिछले २ वर्षों से इस दिन बंदूकों की खरीदारी करने में बढ़त हो रही है। एफबीआय ने दिये जानकारी के अनुसार सन २०१५ में एक लाख ८५ हजार ३४५ और सन २०१६ में एक लाख ८५ हजार ७१३ बंदूक ‘ब्लैक फ्रायडे’ के दिन बेचे गए थे। पर इस वर्ष पहली बार दो लाख का स्तर पार हुआ है।

इस वर्ष ब्लैक फ्रायडे को २ लाख ३ हजार ८६ बंदूकों की बिक्री होने की जानकारी मिली है। अमरिका में पिछले कई महीनों में हुए हिंसक घटनाओं को देखते हुए, बंदूकों की खरीदारी के लिए व्यक्ति के पृष्ठभूमि जांच बंधनकारक की गई है। अमरिका के अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने पिछले हफ्ते में इस बारे में विशेष आदेश जारी किया था। इसकी वजह से बंदूकों की बिक्री करने वाले उद्योजको ने इसके बारे में जानकारी एफबीआय को बताने की बात सामने आयी है। इससे अमरिका में हुए बंदूकों की बिक्री के आकंड़े उजागर हुए हैं।

एफबीआय को प्रदान हुई जानकारी, बिक्री के व्यवहारों की संख्या होकर एक व्यवहार द्वारा एक से अधिक बंदूकों की खरीदारी होने की आशंका है। इसकी वजह से वास्तव में बिक्री होनेवाले बन्दूको की संख्या एफबीआय को मिले आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है, ऐसा दावा सूत्रों ने किया है।

अमरिका में पिछले दो महीनों में, बंदूकों की सहायता से दो बड़े सामूहिक हत्याकांड के मामले सामने आए हैं। अक्टूबर महीने की शुरुआत में लास वेगास में स्टीफन पैडॉक इस ६४ वर्षीय नागरिक ने बेमालूम गोलीबारी करके लगभग ६० लोगों की जान ली थी। इस घटना में लगभग ५०० से अधिक लोग जख्मी हुए थे। लास वेगास हत्याकांड मामले का आरोपी पैडॉक के पास लगभग ४७ बंदूक होने की बात सामने आयी थी।

उसके बाद नवंबर महीने में टेक्सास में एक प्रार्थनास्थल पर किए गोलीबारी में २६ लोगों की जान गई थी। अमेरिकी हवाई दल के जवान डेविन पैट्रिक केली ने यह हत्याकांड किया था। डेविन केली की पृष्ठभूमि आपराधिक और विवादास्पद स्वरूप की होनेपर भी उसे बंदूक बेची गई।

एक के पीछे एक हुए इन हिंसक घटनाओ के बाद अमरिका में फिर एक बार ‘गन कंट्रोल’ का मुद्दा सामने आ रहा है। विविध गट एवं संसद सदस्यों ने बंदूकों की बिक्री के बारे में नियम कठोर करने की अग्रणी भूमिका ली है। साथ ही बंदूकों के पंजीकरण एवं संबंधित बातों पर नियंत्रण रखने की सरकारी यंत्रणा को आवश्यक निधि एवं मानव संधान प्रदान किया जाए, ऐसी मांग भी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.