नए युद्ध विराम से पहले सूड़ान की राजधानी खार्तूम पर हुए हवाई हमलों में १७ की मौत – मृतकों में पांच बच्चे

खार्तूम – सूड़ान की राजधानी खार्तूम फिर से हवाई हमला होने से दहल उठी और इस में १७ लोग मारे गए। सूड़ान की सेना ने अर्धसैनिक बलों के ठिकानों पर किए हमलो में यह लोग हथाहथ होने का दावा किया जा रहा है। मृतकों में पांच बच्चों का समावेश है। इस हमले के कुछ ही घंटे बाद सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बलों ने तीन युद्ध विराम करने का ऐलान अमरीका और सौदी अरब ने किया।

पिछले दो महीनों से सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बलों का संघर्ष शुरू है। सूड़ान की सेना ने देश में चुनाव लेकर जनतांत्रिक सरकार के हाथ में बागड़ोर देने की तैयारी की थी। लेकिन, अर्धसैनिक बल ने इसका विरोध करके सेना के खिलाफ संघर्ष शुरू किया और इसके बाद सूड़ान में गृहयुद्ध छिड़ गया है।

इस संघर्ष में अबतक हज़ार से भी अधिक लोग मारे गए हैं और इनमें संयुक्त राष्ट्र संघ के दस कर्मचारियों का भी समावेश होने का दावा किया जा रहा है। अमरीका, सौदी अरब और अफ्रीकी महासंघ ने मध्यस्थता करके सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्ध विराम करने के लिए लगातार कोशिश जारी रखी हैं। लेकिन, हर बार यह कोशिश असफल होती दिख रही है।

शुक्रवार और शनिवार को सेना ने राजधानी खार्तूम के यार्मोक जिले में भारी हवाई हमले किए। इस दौरान २५ से अधिक घर और इमारतें नष्ट हुई। कई लोग मलबे में दबे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने का ड़र व्यक्त किया जा रहा है।

सूड़ान के इस संघर्ष में अब तक लगभग २० लाख लोग बेघर हुए हैं और साडे चार लाख से भी अधिक लोगों ने पड़ोसी देशों में आश्रय पाया है। दोनों गुट युद्ध विराम या शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं और इस वजह से सूड़ान में मानवीय सहायता पहुंचाने की कोशिश भी प्रभावित होने की चिंता संयुक्त राष्ट्र संघ ने व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.