लीबिया में ‘यूएई’ ने किए ड्रोन हमले में १६ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

त्रिपोली – लीबिया की राजधानी त्रिपोली मे हुए ड्रोन हमलों में १६ लोग मारे गए है और इसमें महीला और बच्चों का भी समावेश होने का दावा लीबियन सरकार ने किया है| लीबिया के हफ्तार बागियों को सहायता प्रदान कर रहे ‘यूएई’ ने यह ड्रोन हमलें किए है, यह आरोप लीबियन सरकार ने किया है| पर, ‘यूएई’ ने लीबियन सरकार के यह आरोप ठुकराए है|

त्रिपोली के ‘मरझूक’ क्षेत्र में दो दिन पहले दो बडे हवाई हमलें हुए| लीबियन सरकार और सुरक्षा यंत्रणाओं ने प्रदान की जानकारी के अनुसार विदेशी ड्रोन ने यह हमलें किए| यहां के एक रियासी घर पर पहला ड्रोन हमला किया गया| इसमें ११ लोग मारे गए| इसके बाद अगले चौबिस घंटों में यहां के ‘अल स्वानी’ क्षेत्र में हुए दुसरें ड्रोन हमले में ५ लोगों की मौत हुई|

लीबियन सरकार के प्रवक्ता ने प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार यूएई के ड्रोन ने यह हमलें किए है| लीबिनय जनता को लक्ष्य करनेवाले यह हमलें यानी युद्ध अपराध होने का आरोप ‘गव्हर्न्मेंट ऑफ नैशनल एकॉर्ड’ (जीएनए) ने किया| यह युद्ध अपराध रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय लीबिया में हस्तक्षेप करे, यह निवेदन भी ‘जीएनए’ ने किया| इससे पहले भी लीबियन सरकार ने लीबिया पर हुए हमलों के लिए यूएई को जिम्मेदार कहा था| वही, एक कार्रवाई के दौरान लीबिनय सरकार का समर्थन करनेवाले तुर्की ने ‘यूएई’ का ड्रोन गिराने का दावा किया था|

‘यूएई’ और खाडी क्षेत्र के अन्य अरब मित्रदेश लीबिया के हफ्तार बागियों के समर्थक होने लीबियन सरकार कर रही है| अरब देशों की तरह ही रशिया का भी हफ्तार बागियों को समर्थन है और पिछले महीने में रशियन कॉन्ट्रैक्ट सैनिक लीबिया में तैनात होने की खबर सामने आयी थी| तभी,  रशिया और अरब मित्रदेशों के विरोध में जाकर तुर्की ने लीबियन सरकार को समर्थन प्रदान किया है| वही, फ्रान्स, संयुक्त राष्ट्रसंघ लीबियन सरकार के पक्ष में खडे हुए है|

इस वजह से लीबिया के गृहयुद्ध की पृष्ठभूमि पर दो गुट एक दुसरे के सामने खडे हुए दिखाई दे रहे है| इस संघर्ष में अमरिका ने अभी किसी भी गुट का समर्थन नही किया है| पर, इस गृहयुद्ध में लीबियन जनता झुलस रही है, यह चिंता अमरिका व्यक्त कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.