लीबिया में जारी सरकार विरोधी संघर्ष अंतिम चरण में – बागियों के नेता खलिफा हफ्तार ने किया दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

त्रिपोली – लीबिया की संयुक्त सरकार के विरोध में बगावत करनेवाले सेनाप्रमुख जनरल हफ्तार की सेना राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए आगे बढ रही है| जनरल खलिफा हफ्तार ने त्रिपोली के लिए निर्णायक संघर्ष शुरू होने की चेतावनी दी है| साथ ही उनकी सेना ने तुर्की का ड्रोन गिराया है, यह दावा भी उन्होंने किया| पर, लीबिया की इन गतिविधियों पर जर्मनी, फ्रान्स और इटली इन तीन यूरोपिय देशों ने बडी चिंता व्यक्त करके लीबिया में शांति स्थापित करने का निवेदन किया है|

लीबियन सेना के प्रमुख हफ्तार की सेना त्रिपोली की दिशा में आगे बढ रही है और उन्होंने काफी हिस्सों में कब्जा किया है, यह दावा भी हो रहा है| यह दावा लीबिया के संयुक्त सरकार ने ठुकराया है| हमपर निष्ठा रखनेवाली सेना ने हफ्तार के बागियों का बडी धीरता से मुकाबला किया है, यह बात लीबिया की संयुक्त सरकार ने रखी है| लीबिया की इस सरकार को संयुक्त राष्ट्रसंघ का समर्थन है और इसी को ही फिलहाल लीबिया की अधिकृत सरकार के तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति प्राप्त है| पर, जल्द ही यह चित्र बदलेगा, यह दावा बागी नेता खलिफा हफ्तार और उनके समर्थक कर रहे है|

लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की हुकूमत का नाटो ने तख्तापलट करने के बाद लीबिया में दरार बनी है| इस दौरान वर्ष २०१६ से लीबिया में संयुक्त सरकार गठित किया गया है और इस सरकार को संयुक्त राष्ट्रसंघ ने मंजुरी भी दी थी| पर, इस सरकार के विरोध में लीबिया के सेनाप्रमुख खलिफा हफ्तार ने बगावत करके लीबियन सेना से संघर्ष शुरू किया है| हफ्तार के बगावत को रशिया का समर्थन होने की बात कही जा रही है| रशिया के कान्ट्रैक्ट सैनिक हफ्तार का साथ दे रहे है, यह आरोप भी अमरिका कर रही है|

रशिया के साथ संयुक्त अरब अमीरात, सौदी अरब, इजिप्ट और कुछ मात्रा में फ्रान्स भी खलिफा हफ्तार की सहायता कर रहा है, यह बात भी सामने आ रही है| तभी, लीबिया की संयुक्त सरकार की रक्षा करने के लिए तुर्की भी आगे आता दिख रहा है| तुर्की के ड्रोन हफ्तार बागियों ने गिराया है, यह दावा भी हो रहा है और अगले दिनों में तुर्की के विरोध में ऐसी ही कार्रवाई होगी, यह संकेत भी दिए है| इसी बीच तुर्की भी लीबिया के इस संघर्ष में कुदने की तैयारी में होने के संकेत दे रहा है|

इस वजह से लीबिया में सीरिया से भी तीव्र युद्ध शुरू होगा, यह दावा हो रहा है| खलिफा हफ्तार ने राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए अंतिम युद्ध शुरू करने का ऐलान किया है, फिर भी तुर्की का समावेश होने से यह युद्ध और लंबे समय तक चल सकता है| ऐसे में लीबिया में जारी इन गतिविधियों की ओर अंतरराष्ट्रीय निरिक्षक काफी बारीकी से देख रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.