महाराष्ट्र में चौबीस घंटों में कोरोना से १०५ लोगों की मृत्यु

 मुंबई,  (वृत्तसंस्था) – बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना की महामारी ने १०५ लोगों की जान ली। चार दिनों में राज्य में ३२० लोगों ने दम तोड़ा है। इससे राज्य में इस संक्रमण से मरे हुए लोगों की संख्या १९०० पर पहुँच चुकी है। राज्य में कोरोना के मरीज़ों की संख्या के साथ ही, बढ़ रही मृतकों की संख्या चिंता का विषय बन रही है। राज्य में कोरोना के मरीज़ों की संख्या ५७ हजार के पास पहुँच चुकी है।

देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या एक लाख ५५ हज़ार तक जा पहुँची है। मंगलवार से बुधवार सुबह तक देश में १५७ लोगों की मृत्यु हुई और ६,३८७ मरीज़ पाये गए। पिछले छ: दिनों से हर रोज़ छ: हज़ार से भी अधिक नये मरीज़ पाये जा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज़ महाराष्ट्र में पाये जा रहे हैं। पिछले दो हफ़्तों से राज्य में हर दिन दो हज़ार से भी अधिक कोरोना मरीज़ दर्ज़ हो रहे होकर, अब कोरोना से होनेवालीं मृत्युओं की संख्या भी बढ़ गयी है।

बुधवार को राज्य में १०५ लोगों ने दम तोड़ा; उससे पहले मंगलवार को ९७ लोगों की मृत्यु हुई थी। हर दिन कोरोना से होनेवालीं मृत्युओं की संख्या अब ९० और १०० तक में पहुँच चुकी है। यह प्रशासन के सामने की चिंता बढ़ानेवाली यह बात है। चौबीस घंटों में मुंबई में ३२ लोगों की मृत्यु हुई है। ठाने में १६, जळगाव में १०, पुणे में ९ और नई मुंबई में ७ लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है।

राज्य में बुधवार के दिन २,१९० मरीज़ पाये गए। इससे राज्य की कुल मरीज़संख्या ५६,९४८ पर पहुँच चुकी है। मुंबई में ही १,०४४ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। इसी बीच राज्य में ५ लाख ८२ हज़ार लोग क्वारंटाईन हैं, ऐसी जानकारी भी राज्य सरकार की ओर से दी गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published.