‘तौक्ते’ के बाद भारतीय तट को ‘यास’ चक्रवात का खतरा – मौसम विभाग का इशारा

‘यास’नई दिल्ली – बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ है और इससे वहां पर चक्रवात का निर्माण हो सकता है। यह चक्रवात पश्‍चिम बंगाल और बांगलादेश को नुकसान पहुँचा सकता है। ‘यास’ नामक यह चक्रवात बीते वर्ष पश्‍चिम बंगाल से टकराए ‘अम्फान’ चक्रवात की तरह ही ताकतवर होने का ड़र व्यक्त किया जा रहा है।

बंगाल की खाड़ी में पूर्व दिशा की ओर कम दबाव का क्षेत्र निर्माण हुआ है। इस वजह से वहां पर चक्रवात के लिए सहायक माहौल बना है और कम दबाव का यह क्षेत्र चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है। वहां के माहौल की स्थिति देखें तो नया चक्रवात भी ताकतवर होगा, यह बात सामने आ रही है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की मौजूदा स्थिति चक्रवात के लिए अनुकूल होने की जानकारी मौसम विभाग ने प्रदान की है।

बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहे ‘यास’ चक्रवात का ‘लैण्ड फॉल’ बांगलादेश में होगा। लेकिन, इससे पश्‍चिम बंगाल के तट एवं सुंदरबन क्षेत्र को बड़ा नुकसान पहुँचने की संभावना है। २३ मई से २५ मई के दौरान ‘यास’ चक्रवात टकराने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। बांगलादेश के तट से टकराने से पहले यह चक्रवात ‘सुपर सायक्लॉन’ में तब्दील होगा, ऐसा अनुमान भी व्यक्त किया जा रहा है।

बीते वर्ष १९ मई के दिन ‘अम्फान’ नामक चक्रवात ने पश्‍चिम बंगाल और बांगलादेश को बड़ा नुकसान पहुँचाया था। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में आकार प्राप्त कर रहा ‘यास’ चक्रवात भी उतना ही ताकतवर होगा, ऐसा ड़र व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.