इस्रायल और ईरान में युद्ध हो सकता है – इस्रायली के अभ्यासगुट का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेल अवीव: ‘पिछले कुछ वर्षों से इस्रायल और ईरान के बीच तनाव बढ रहा है| पर, कासेम सुलेमानी को खतम करने के बाद इस्रायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने की संभावना में और भी बढोतरी हुई है| इस वर्ष के अंत तक दोनों देशों में युद्ध हो सकता है| गाजापट्टी और इस्रायल की उत्तरी सीमा पर यह युद्ध शुरू होगा’, यह चेतावनी इस्रायल के नामांकित अभ्यासगुट ने दी है|

इन्स्टिट्यूट फॉर नैशनल सिक्युरिटी स्टडिज्’ (आयएनएसएस) इस अभ्यासगुट के अध्यक्ष अमोस याद्लिन ने हाल ही में एक रपट जारी किया है| इस्रायल की सुरक्षा के सामने बनी चुनौतियों के मुद्दे पर इस में बयान किया गया है| इस क्षेत्र के सियासी और रक्षा संबंधी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर वर्ष २०२० के आखिर तक इस्रायल और ईरान का युद्ध हो सकता है, यह बात अमोस ने इस में रखी है| इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष रिव्हलिन के सामने रखे रपट में यह चेतावनी दी गई है|

अबतक इस्रायल के शत्रुओं ने लंबे समय तक युद्ध करने में कभी भी रुचि नही दिखाई है| गाजापट्टी की हमास, लेबनान की हिजबुल्लाह इन आतंकी संगठनों ने अल्प समय के लिए संघर्ष शुरू करके इस्रायल को चुनौती दी थी| पर, अगले दिनों में यह स्थिति नही रहेगी| इस वर्ष में गाजापट्टी से एवं उत्तरी सीमाक्षेत्र से इस्रायल के विरोध में युद्ध शुरू हो सकता है, यह दावा अमोस ने किया|

इस्रायली अभ्यासगुट का यह रपट सुलेमानी की हत्या होने से पहले तैयार किया गया था| इस वजह से इस्रायल को हमास और हिजबुल्लाह का सामना करना होगा, यह बात अमोस ने रखी थी| पर, सुलेमानी की हत्या के बाद इस्रायल के सामने ईरान की काफी बडी चुनौती खडी होगी, यह इशारा भी इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष व्हिलिन ने अपने देश की चुनौती पर चिंता व्यक्त की|

दौरान, सुलेमानी के विरोध में की हुई कार्रवाई सीर्फ अमरिका का मुद्दा है और इससे इस्रायल का संबंध ना होने की जानकारी इस्रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने प्रदान की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.