गोलान पहाडियों का कब्जा छोडा नही तो सीरिया इस्रायल के विरोध में युद्ध शुरू करेगा – सीरिया के उपविदेश मंत्री ने धमकाया

Third World Warदमास्कस/जेरूसलम: रशिया से प्राप्त हो रहे समर्थन से सीरिया के आत्मविश्‍वास में बढोतरी हुई है| ऐसे में सीरिया ने इस्रायल को युद्ध की धमकी भी दी है| ‘इस्रायल ने गोलान पहाडियों का कब्जा छोडा नही तो सीरिया इस्रायल के विरोध में युद्ध शुरू करने से हिचकिचाएगा नही| वह भी यदि अमरिका इस युद्ध के समय इस्रायल के साथ खडी हुई तो भी सीरिया इस युद्ध से वापसी नही करेगा’, ऐसा सीरिया के उपविदेश मंत्री ‘फैजल मेकदाद’ इन्होंने कहा है| पिछले कुछ सप्ताहों में सीरिया ने गोलान पहाडियों के मुद्दे पर इस्रायल को दी यह दुसरी चेतावनी है|

गोलान पहाडियों पर सीरिया का अधिकार है और किसी भी स्थिति में इसे दुबारा प्राप्त करेंगे ही, यह इशारा सीरिया और सीरिया समर्थक ईड़ान और हिजबुल्लाह लगातार दे रहे है| इस पृष्ठभूमि पर पिछले सप्ताह में सीरिया के उपविदेश मंत्री मेकदाद इन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ की ‘ट्रूस सुपरव्हिजन ऑर्गनायजेशन’ इस संगठन के प्रमुख क्रिस्तिना ल्यूंड इन्हें दिए पत्र में गोलान के मुद्दे पर इस्रायल को धमकाया था| इस्रायली लष्कर ने सीरिया के इस सरहदी क्षेत्र में की हुई कार्रवाई के बाद सीरियन उपविदेश मंत्री ने यह इशारा दिया है, ऐसा इस्रायल के प्रमुख समाचार पत्र ने कहा है|

गोलान पहाडियों, कब्जा, छोडा नही, सीरिया, इस्रायल, विरोध, युद्ध शुरू, उपविदेश मंत्री, धमकायाइसके आगे इस्रायल ने सीरिया के सरहदी क्षेत्र में हमला किया तो उसे जोरदार प्रत्युत्तर मिलेगा, यह इशारा भी सीरियन उपविदेश मंत्री ने इस खत के जरिए दिया है| साथ ही गोलान पहाडियों के मुद्दे से उपविदेश मंत्री मेकदाद इन्होंने इस्रायल के विरोध में युद्ध की तैयारी होने की बात भी स्पष्ट की| इस्रायल से युद्ध करने से सीरिया हिचकिचाएगा नही| यदि गोलान पर इस्रायल को किए कब्जे को मंजूरी देने के लिए अमरिका ने गतिविधियां शुरू की तो भी सीरिया इस युद्ध से पिछे नही हटेगा, ऐसा उपविदेश मंत्री मेकदाद इन्होंने कहा है|

वर्ष १९६९ में हुए छह दिनों के युद्ध में इस्रायल ने गोलान पहाडियों के हिस्सा जितकर उसपर अपना कब्जा किया| यह जमीन हमारी ही है और उसे अमरिका मंजूरी दे, इसके लिए इस्रायल ने कोशिश शुरू की है| इस कोशिश को सफलता मिल रही है और अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही सिनेट में प्रस्ताव रखने की तैयारी में है| अमरिकी सिनेट के वरिष्ठ सिनेटर लिंडसे ग्रैहम इस्रायल की यात्रा कर रहे है| सोमवार के दिन प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू, सिनेटर ग्रैहम और इस्रायल में नियुक्त अमरिकी राजदूत फ्रिडमन इन्होंने गोलान पहाडियों की यात्रा की| इस दौरान ग्रैहम इन्होंने गोलान के विषय में जल्द ही निर्णय करने का ऐलान किया|

इस पृष्ठभूमि पर सीरियन उपविदेश मंत्री ने गोलान पहाडियों के लिए इस्रायल के विरोध में युद्ध शुरू करने की धमकी दी हुई दिखाई दे रही है| गोलान पर इस्रायल का कब्जा गैरकानूनी है और यह अपनी जमीन है, ऐसा सीरिया का कहना है| इस मोर्चे पर सीरिया की सहायता करके इस्रायल पर लष्करी दबाव बढाने के लिए ईरान ने भी गतिविधियां शुरू की थी| ईरान की सेना और ईरान से जुडी आतंकी संगठनों ने इस्रायल की गोलान सीमा रेखा के निकट जमावडा करने का दावा किया जा रहा है| इस पृष्ठभूमि पर पिछले कुछ दिनों से गोलान पहाडियों की सीमा क्षेत्र में तनाव में बढोतरी हो रही है और इस्रायल ने इस जगह पर हमलें किए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.