ड्युरंड लाईन पर सीमा शुल्क वसूल कर रहे पाकिस्तान के लिए पश्‍तून नागरिकों ने किए जोरदार प्रदर्शन

खैबर पख्तुनख्वा – पाकिस्तान की सरकार ने ड्युरंड लाईन पर सीमा शुल्क वसूल करना शुरू करने के बाद दक्षिणी वजीरिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा में पश्‍तून नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन शुरू किए हैं। बीते कई दशकों से पश्‍तून नागरिक अफ़गान-पाकिस्तान सीमा पर व्यापार कर रहे हैं। लेकिन, पाकिस्तान की सरकार ने सीमा शुल्क वसूल करना शुरू करने से व्यापार में बाधाएं आ रही हैं, यह कहकर पश्‍तून नागरिकों ने काफी गुस्सा व्यक्त किया है।

ड्युरंड लाईन पर स्थित अंगुर अड्डा क्रॉसिंग पॉईंट पर पाकिस्तान के पश्‍तून नागरिक सीमा के उस ओर सामान भेजते हैं। लेकिन, पाकिस्तान ने सीमा शुल्क वसुल करना शुरू करने से स्थानीय व्यापारीयों पर असर हुआ है। साथ ही जीवनावश्‍यक सामान के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे बेबस हुई पश्‍तून जनता ने पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ़ रविवार से तीव्र प्रदर्शन करना शुरू किया है।

पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान की ड्युरंड लाईन के सरहदी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पश्‍तून नागरीक निवास करते हैं। पाकिस्तान की सरकार जानबूझकर हमें लक्ष्य कर रही है, यह आरोप इन नागरिकों ने किया है। साथ ही इस क्षेत्र में बिजली और इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसका असर पश्‍तून जनता के आम जीवन पर पड रहा है, यह कहकर उन्होंने आवाज़ भी उठाई है। ड्युरंड लाईन पर कई बार पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच संघर्ष होता है। अफ़गानिस्तान को यह ड्युरंड लाईन स्वीकार नहीं है। अब ड्युरंड लाईन पर सीमा शुल्क वसुल करके पाकिस्तान ने यह सीमा विवाद नए से भड़काया है।

इसी बीच, कुछ दिन पहले पश्‍तून जनता ने पाकिस्तान में विशाल रैली निकालकर आतंकवाद का फैलाव कर रही पाकिस्तान की सरकार और सेना को इशारा दिया था। पाकिस्तानी सेना ने पश्‍तून नागरिकों का नरसंहार शुरू किया है, यह आरोप भी पश्‍तून जनता कर रही है। इसके खिलाफ़ पश्‍तून नागरिकों ने विशाल प्रदर्शन शुरू किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.