अमरिका कोरियन क्षेत्र में युद्धाभ्यास फिर से शुरू करेगा – अमरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस की घोषणा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वाशिंगटन – विदेश मंत्री माइक पौम्पिओ का दौरा रद्द करने के बाद अमरिका ने उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए मंगलवार को नई घोषणा की है। २ महीनों पहले रोके हुए दक्षिण कोरिया के साथ युद्धाभ्यास फिर से शुरू करने की बात अमरिका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने घोषित की है। साथ ही उत्तर कोरिया ने पूर्णरुप से परमाणु शस्त्र बंदी करने पर ही अमरिका उत्तर कोरिया सल्तनत से चर्चा करेगा, ऐसा अमरिका ने सूचित किया है।

उत्तर कोरिया के परमाणु शस्त्र बंदी तथा मिसाइल परीक्षण के मुद्दे पर अमरिका ने गतिमान कदम उठाने शुरू किए हैं। अमरिका के रक्षामंत्री मैटिस में रक्षा मुख्यालय पेंटागौन में पत्रकारों से बोलते हुए दक्षिण कोरिया के साथ युद्धाभ्यास बर्खास्त ना होने की बात स्पष्ट की है।

जेम्स मैटिस, युद्धाभ्यास, परमाणु शस्त्र बंदी, मिसाइल परीक्षण, सहयोग, आलोचना, सिंगापुर

अमरिका एवं उत्तर कोरिया के नेतृत्व में सिंगापुर में हुई बैठक की पृष्ठभूमि पर सद्भावना के तौर पर अमरिका ने दक्षिण कोरिया के साथ युद्धाभ्यास रद्द करने की बात घोषित की थी। पर अमरिका दक्षिण कोरिया के साथ सभी युद्धाभ्यास हमेशा के लिए बंद नहीं करेगा। जल्द ही उत्तर कोरिया के साथ युद्धाभ्यास में से शुरु होंगे, ऐसा मैटिस ने घोषित किया है।

पिछले ५ दिनों में अमरिका ने उत्तर कोरिया के बारे में लिया यह दूसरा बड़ा निर्णय है। उत्तर कोरिया के परमाणु शस्त्र मुक्त कार्यक्रम के लिए चीन अपेक्षित सहयोग नही कर रहा, ऐसा आरोप करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने विदेशमंत्री पौम्पिओ का उत्तर कोरिया का दौरा रद्द किया था। कोरियन क्षेत्र में परमाणु शस्त्र मुक्ति की प्रक्रिया की योग्य दिशा से प्रगति ना होने की बात कहकर, उसके लिए चीन जिम्मेदार होने का आरोप राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस घोषणा पर चीन तथा उत्तर कोरिया ने नाराजगी व्यक्त की थी। अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष के विधान वास्तविकता को छोड़कर होने का आरोप चीन ने किया था। तथा अमरिका अपने प्रयत्नों पर अविश्वास दिखाने की बात कहकर उत्तर कोरिया ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर जोरदार आलोचना की थी। पर उत्तर कोरिया के इस आलोचना को अमरिका के विदेशमंत्री ने प्रत्युत्तर दिया है। उत्तर कोरिया ने परमाणु शस्त्र मुक्ति अपने आश्वासनों की पूर्ति करने के बाद ही अमरिका उत्तर कोरिया से चर्चा करेगा ऐसा पौम्पिओ ने कहा है।

दौरान जून महीने में सिंगापुर में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के हुकुमशाह किम जोंग उन की ऐतिहासिक भेंट हुई थी। उस समय उत्तर कोरियन हुकुमशाह ने परमाणु कार्यक्रम बंद करके मिसाइल परीक्षण रोकने की बात घोषणा की थी। पर उत्तर कोरिया ने ऊपरी सतह पर परमाणु शस्त्र मुक्ति की तैयारी की है, पर वास्तव में यह देश परमाणु शस्त्र छोड़ने के लिए तैयार न होने का आरोप हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.