अमरिकी विध्वंसकपोत की चीन को चुनौती

वॉशिंग्टन/बीजिंग, दि. २३ (वृत्तसंस्था) – चीन अधिकार जता रहे ‘साऊथ चायना सी’ के समुद्री क्षेत्र के द्वीपों के पास अमरिकी नौसेना की विध्वंसकपोत ने रतवाही की| इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने, अमरीका की यह गश्ती प्रक्षोभक और गैरकानूनी है, ऐसी आलोचना की| साथ ही, चीन के दो गश्ती जहाज़ो ने इस अमरिकी विध्वंसकपोत को धमकाया, ऐसी जानकारी भी सामने आ रहीं है|

विध्वंसकपोतअमरीका के पाँचवे आरमार के ‘युएसएस डेकॉटर’ इस प्रक्षेपास्त्रवाहक विध्वंसकपोत ने दो दिन पहले ‘साऊथ चायना सी’ में गश्ती की थी| अमरीका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने ‘डेकॉटर’ की इस गश्ती का समर्थन किया है| ‘अमरिकी विध्वंसकपोत की यह गश्ती पूर्ण रूप से आंतर्राष्टीय कानून और नियोजित समयसारिणी के अनुसार है| साथ ही, किसी भी प्रकार की अनुचित घटना इस दौरान नहीं घटी| इस गश्ती के समय अमरिकी विध्वंसकपोत के साथ अन्य सहायक पोत नहीं थे’ ऐसी जानकारी अमरिकी रक्षा मंत्रालय ने दी|

लेकिन ‘साऊथ चायना सी’ के पॅरासेल द्वीपसमूहों के समुद्री क्षेत्र में अमरिकी विध्वंसकपोत ने घुसपैंठ की, ऐसा आरोप चीन कर रहा है| पॅरासेल द्वीपसमूहों के ‘वूडी ऑयलैंड’ और ‘ट्रिटान’ इन दो द्वीपों से सटकर अमरिकी विध्वंसक ने रतवाही की| दो दशकों पहले चीन ने ‘पॅरासेल’ द्वीपसमूहों पर अपना अधिकार जताया था और अमरीका इससे भली-भाँति परिचित है| फिर भी अमरिकी विध्वंसकपोत द्वारा चीन के समुद्री क्षेत्र में शुरू गश्ती गैरकानूनी है, ऐसा इल्ज़ाम चीन के रक्षा मंत्रालय ने लगाया है|

इस समय अमरिकी विध्वसंकपोत की इस घुसपैंठ को, चीन के दो गश्ती जहाजों ने चुनौती दी| चीन के दोनों गश्ती जहाजों ने अमरिकी विध्वंसकपोत का पीछा करते हुए अपनी समुद्री क्षेत्र से बाहर निकल जाने की सूचना भी की| कुछ मिनिटों के तनाव के बाद अमरीका का विध्वंसकपोत वापस लौट गया| लेकिन अमरिकी विध्वंसकपोत ने जानबूझकर यह घुसपैंठ की, ऐसा आरोप चीन का रक्षा मंत्रालय कर रहा है|

चीन की सरकार से जुड़ी मीडिया ने भी अमरिकी विध्वंसकपोत की इस रतवाही की कड़ी आलोचना की| ‘दुनिया की लीडर’ ऐसी पहचान रखनेवाली अमरीका, यह सिर्फ़ विवाद पैदा करनेवाला और दूसरों की संप्रभुता को अहमियत न देनेवाला देश है, ऐसी आलोचना चीन के मुखपत्र ने की| साथ ही, अमरीका को इस क्षेत्र में स्थिरता नहीं चाहिए| इसी लिए अमरीका बार बार ऐसी प्रक्षोभक हरकतें कर रही है, ऐसा आरोप चीनी मीडिया ने किया|

चीन ‘साऊथ चायना सी’ पर अपना अधिकार जता रहा है| इस संपूर्ण समुद्री क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते समय, पड़ोसी देशों के साथ इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता करने के लिए तैयार नहीं है, ऐसा चीन ने पहले ही स्पष्ट किया है| फिलिपाईन्स, वियतनाम और अन्य दक्षिणी-पूर्व एशियाई देशों ने भी ‘साऊथ चायना सी’ पर अपना अधिकार जताया है| इनमें से फिलिपाईन्स की नीति में पिछले कुछ दिनों में बदलाव हुए हैं, ऐसा बताया जा रहा है| फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष ‘दूअर्ते’ ने चीन का दौरा करते हुए ‘साऊथ चायना सी’ का मसला बातचीत से छुड़ाने की तैयारी दिखाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.