सीरिया में किया हमला यह अमरीका की उत्तर कोरिया को चेतावनी होने के अमरिकी विदेशमंत्री टिलरसन के संकेत

वॉशिंग्टन, दि. १०: `आंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करनेवाले और जागतिक सुरक्षा के लिए ख़तरनाक बने देशों को, सीरिया पर किये मिसाईल्स हमले द्वारा अमरीका ने उचित संदेश दिया’ ऐसा सूचक बयान अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन ने किया है| उत्तर कोरिया का सीधी तरह से ज़िक्र ना करते हुए अमरिकी विदेशमंत्री ने दी हुई यह चेतावनी बहुत कुछ कह जाती है|

जागतिक सुरक्षा के लिए ख़तरनाक

अमरिकी नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोतों का काफ़िला उत्तर कोरिया की दिशा में रवाना हो चुका है| वहीं, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो ऍबे से फोन पर हुई चर्चा में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने, उत्तर कोरिया के उक़सानेवाले कारनामों का मुँहतोड़ लष्करी जवाब देने का विकल्प उपलब्ध होने का यक़ीन दिलाया था| इस पृष्ठभूमि पर, अमरीका के विदेशमंत्री टिलरसन ने, छठे परमाणुपरीक्षण की तैयारी में रहनेवाले उत्तर कोरिया को कड़ी चेतावनी दी|

उत्तर कोरिया का परमाणु और मिसाईल्स कार्यक्रम पड़ोसी देशों की सुरक्षा के लिए ख़तरनाक साबित हो रहा है| इसके साथ ही, उत्तर कोरिया की उक़सानेवालीं गतिविधियाँ आंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रही हैं| उत्तर कोरिया ने जल्द ही अपने कारनामों पर नियंत्रण नहीं रखा, तो सीरिया में किये मिसाईल्स हमलों की पुनरावृत्ति हो सकती है, ऐसे संकेत अमरीका के विदेशमंत्री ने दिए|

लेकिन, यह चेतावनी देते समय अमरीका को उत्तर कोरिया के ‘किम जाँग-उन’ का तख्तापलट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, ऐसा विदेशमंत्री टिलरसन ने स्पष्ट किया| साथ ही, अमरिकी युद्धपोतों की गतिविधियाँ सामान्य हैं, ऐसा भी विदेशमंत्री टिलरसन का कहना है| लेकिन उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों का खतरा टालने के लिए आवश्यक पर्यायों के बारे में राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सुरक्षा सलाहकारों से मशवरा माँगा है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के सुरक्षा सलाहकार ‘लेफ्टनंट जनरल एच. आर. मॅकमास्टर’ ने यह जानकारी दी| मॅकमास्टर ने ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को सीरिया पर हमला करने की सलाह दी थी| इस कारण, उत्तर कोरिया के मामले में मॅकमास्टर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को अब कौनसी सलाह देते हैं, इसपर दुनियाभर के निरीक्षकों का ध्यान लगा हुआ है|

इसी दौरान, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यदि उत्तर कोरिया के मामले में आक्रामक भूमिका अपनायी, तो अमरीका उत्तर कोरिया के साथ युद्ध में खींची जायेगी, ऐसी चेतावनी ब्रिटन की खुफिया एजन्सी ने दी है| वहीं, अमरीका के सेना विश्‍लेषक और ट्रम्प के विरोधकों ने भी, युद्धपोतों का काफिला उत्तर कोरिया के लिए भेजने के फैसले की आलोचना की है| ‘राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अमरीका के युद्धखोर सेना अधिकारियों की सलाह के अनुसार काम करने लगे हैं’ ऐसी आलोचना शुरू हुई है| वहीं, सीरिया पर हमला करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने उन्हें विरोध करनेवालों को शांत किया है, ऐसा दावा अमरिकी मीडिया कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.