अमरिकी विदेशमंत्री यकायक इराक पहुंचे

Third World Warबगदाद: अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ जर्मनी की यात्रा रद्द करके आकस्मिक तरीके से इराक जा पहुंचे| जर्मनी के साथ अमरिका के बने मतभेद यही उनकी यात्रा में हुए बदलाव का कारण होने का दावा कुछ अमरिकी समाचार पत्रों ने किया है| साथ ही इराक में मौजूद अमरिकी सेना और अड्डों पर ईरान का हमला होने का खतरा बढने से पोम्पिओ ने इराक की यात्रा करने का निर्णय किया, यह चर्चा हो रही है| इस यात्रा के दौरान विदेशमंत्री पोम्पिओ ने इराक सार्वभौम रहे, यह उम्मीद जताकर इराक की रक्षा के लिए अमरिका कटिबद्ध होने का वादा किया| अलग शब्दों में इराक की सरकार ईरान के दबाव में आकर निर्णय ना करें, यह संदेश अमरिकी विदेशमंत्री देते दिखाई दे रहे है|

अमरिकी, विदेशमंत्री, यकायक, इराक, पहुंचे, बगदाद, जर्मनीजर्मनी की यात्रा में अमरिकी विदेशमंत्री पोम्पिओ का जर्मन चान्सेलर एंजेला मर्केल इनसे बातचीत करना तय था| इस यात्रा के पहले अमरिका ने जर्मनी और रशिया के बीच हुए ईंधन संबंधी सहयोग पर कडी नाराजगी जताई थी| रशिया ने जर्मनी को लगातार ईंधन की सप्लाई करने की तैयारी शुरू की है और दोनों देश इसके लिए ईंधन पाईप लाईन की परियोजना पर काम कर रहे है| इस परियोजना की वजह से यूरोपीय देशों की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा, ऐसा अमरिका का कहना है| यदि यूरोपीय देशों ने रशिया से ईंधन की खरीद शुरू की और रशिया के ईंधन पर निर्भर हुए तो रशिया ईंधन का इस्तेमाल हथियारों की तरह करेगा, यह चिंता अमरिका ने लगातार व्यक्त की थी|

विदेशमंत्री पोम्पिओ अपनी जर्मन यात्रा के दौरान इस विषय पर जर्मन नेताओं के समक्ष चिंता व्यक्त करने की तैयारी में थे| लेकिन, इस बारे में जर्मनी की चान्सेलर मर्केल ने कडी भूमिका अपनाने से पोम्पिओ जर्मनी की यात्रा रद्द करने पर विवश हुए, यह संकेत दिए जा रहे है| इस बारे में अधिकृत स्तर पर प्रतिक्रिया प्राप्त नही हुई है| लेकिन, जल्द ही विदेशमंत्री पोम्पिओ जर्मनी की यात्रा करेंगे, यह जानकारी अमरिका की विदेश मंत्रालय ने दी है| लेकिन, जर्मनी की यात्रा रद्द हुई हो, पर विदेशमंत्री पोम्पिओ ने आकस्मिक तरीके से इराक की यात्रा करने से अंतरराष्ट्रीय माध्यमों में बडी चर्चा शुरू हुई है|

अमरिकी, विदेशमंत्री, यकायक, इराक, पहुंचे, बगदाद, जर्मनीइराक की यात्रा के दौरान विदेशमंत्री पोम्पिओ ने इराक के राष्ट्राध्यक्ष बरहाम सालेह और प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी इनसे भेंट की| ‘इराक के पीछे बडा इतिहास है और यह दैश सार्वभौम रहे, यही अमरिका की उम्मीद है| इराक की सुरक्षा के लिए अमरिका कटिबद्ध है’, यह सूचक वक्तव्य करके अमरिकी विदेशमंत्री ने एक ही समय पर इराक को ग्वाही और इशारा दिया| वर्तमान में ईरान ने इराक के साथ नजदिकीयां बढाई है और दोनों देशों के सहयोग में काफी बढोतरी हो रही है|

ऐसी स्थिति में ईरान को इराक का अपने हितसंबंधों के लिए इस्तेमाल करने का अवसर प्राप्त ना हो, इसके लिए अमरिका के विदेशमंत्री ने यह इशारा दिया दिख रहा है| साथ ही ईरान ने खाडी क्षेत्र में अमरिका के हितसंबंधों को लक्ष्य करने की धमकी दी थी| इस वजह से इराक में बने अमरिकी अड्डों को एवं सेना को बने खतरे में बढोतरी होने का दावा अमरिकी अधिकारी कर रहे है|

इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के विदेशमंत्री ने इराक की यात्रा करना सामरिक नजरिए से काफी अहम बात साबित होती है| इस वजह से ईरान से इराक और खाडी क्षेत्र में अमरिकी ठिकानों को बना खतरा नए से रेखांकित हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.