६० दिनों में ईंधन और बैंकिंग क्षेत्र को अपेक्षित सहायता प्राप्त नही हुई तो युरेनियम संवर्धन करेंगे – ईरान ने धमकाया

Third World Warतेहरान: अमरिका ने प्रतिबंध लगाकर ईरान के सामने मुश्किलें खडी कर रही है और ऐसे में ईरान ने परमाणु समझौते में शामिल हुए अन्य देशों को कडी चेतावनी दी है| ‘ईरान के ईंधन और बैंकिंग क्षेत्र की सहायता करने के लिए जरूरी निर्णय अगले ६० दिनों में किए नही गए तो ईरान परमाणु समझौते के कुछ नियमों का भंग करेगा’, यह इशारा ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी इन्होंने दिया है| ईरान युरेनियम संवर्धन करके यह समझौता तोडने की तैयारी में होने की चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने फ्रान्स, ब्रिटेन, जर्मनी, रशिया और चीन इन देशों को दी है| इसपर फ्रान्स और रशिया ने तुरंत प्रतिक्रिया दर्ज की है और ईरान परमाणु समझौते का पालन करें, यह निवेदन भी इन देशों ने किया है|

६० दिनों, ईंधन, बैंकिंग क्षेत्र, अपेक्षित सहायता, प्राप्त नही, युरेनियम, संवर्धन करेंगे, ईरान, धमकायावर्ष २०१५ में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद के सभी पांच स्थायी देश अमरिका, ब्रिटेन, फ्रान्स, रशिया और चीन के साथ जर्मनी ने ईरान के साथ परमाणु समझौता किया था| इसके नुसार ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण रखने की शर्थ स्वीकारी थी| इसके बदले में अमरिका और अन्य देशों ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध शिथिल करने को मंजुरी दी थी| लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिका की सूत्र हाथ में लेने के बाद ईरान के साथ किए समझौते से पीछे हटने का ऐलान किया था|

पिछले वर्ष ८ मई के रोज ट्रम्प ने अधिकृत स्तर पर इस समझौते से पीछे हटने का निर्णय किया| उसके बाद अबतक अमरिका ने ईरान पर चार स्तरों पर कडे प्रतिबंध लगाए है और इसका असर ईरान की अर्थव्यवस्था? एवं ईंधन निर्यात पर हो रहा है| अमरिका ने समझौते से पीछे हटने का निर्णय करके एक वर्ष पूरा हो रहा है, इस अवसर पर इन प्रतिबंधों के फंदे में फंसे ईरान ने बुधवार के दिन यूरोपीय देशों को धमकाया| अमरिका के प्रतिबंधों से प्रभावित हुए ईरान के ईंधन और बैंकिंग क्षेत्र को पुनर्जिवित करने के लिए जरूरी निर्णय यूरोपीय देश, रशिया एवं चीन करें, यह निवेदन ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है| इसके लिए इन देशों के पास दो महीनों का समय है, यह इशारा भी रोहानी इन्होंने दिया|

यूरोपीय देशों ने अपनी मांगें स्वीकारी तो ईरान दुबारा परमाणु समझौते का हिस्सा होगा| नही तो, इस परमाणु समझौते की शर्तों का भंग करेगा और ईरान युरेनियम संवर्धन की गति बढाकर संवर्धित युरेनियम की तादाद बढाने की शुरूआत करेगा| साथ ही परमाणु कार्यक्रम की गति बढाने के लिए ‘हेवी वॉटर’ तकनीक का इस्तेमाल करेगा, यह ऐलान ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने किया| इस घोषणा के साथ ईरान परमाणु अस्त्र के निर्माण करने की दिशा में कदम बढाएगा, यह स्पष्ट इशारा राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने दिया है, ऐसा दावा अमरिका एवं ब्रिटेन के माध्यम कर रहे है|

ईरान की इस धमकी के बाद रशिया ने परमाणु समझौते में शामिल सभी देशों से किए वादे पूरे करने का निवेदन किया है| साथ ही वर्तमान की स्थिति के लिए अमरिका जिम्मेदार है, यह आरोप भी रशिया ने किया है| वही, फ्रान्स के रक्षामंत्री ने ईरान को परमाणु समझौते के दायरें में रहने का निवेदन किया है| परमाणु समझौते की मर्यादा का भंग किया तो ईरान पर नए प्रतिबंध लगेंगे, यह एहसास फ्रान्स ने कराया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.