‘उत्तर कोरिया के मसले पर अमरीका संयम बरतें’ : चीन के राष्ट्राध्यक्ष का आवाहन

वॉशिंग्टन, दि. २४ (वृत्तसंस्था) – ‘अमरीका उत्तर कोरिया का मसला सिरफिरे की तरह ना सुलझाएँ| उत्तर कोरिया पर यदि कार्रवाई की, तो उनकी मग़रूर सेना द्वारा भीषण प्रतिक्रिया आ सकती है, यह ध्यान में रखते हुए अमरीका संयम दिखाएँ’, ऐसी सलाह चीन के राष्ट्राध्यक्ष ‘शी जिनपिंग’ ने दी| अमरीका के विमानवाहक युद्धपोत कोरियन क्षेत्र के रवाना होने की खबर प्रकाशित होने के बाद चीन के राष्ट्राध्यक्ष का यह आवाहन प्रकाशित हुआ है|

संयम‘वेस्टर्न पॅसिफिक’ समुद्री क्षेत्र में जापान और दक्षिण कोरिया के युद्धपोतों के साथ युद्धसराव खत्म करने के बाद अमरीका का ‘युएसएस कार्ल विन्सन’ विमानवाहक युद्धपोत, अपने काफिले के साथ कोरियन क्षेत्र के लिए रवाना हुआ है| आनेवाले कुछ घंटो में अमरीका का युद्धपोत दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र में दाखिल होगा| इस पृष्ठभूमि पर, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो ऍबे से फोन पर चर्चा की| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनायी आक्रामक नीति के बारे में सोचने का तथा अन्य भी विकल्पों पर विचार करने का आश्‍वासन दिया, ऐसी जानकारी जापान के प्रधानमंत्री ऍबे ने दी|

लेकिन चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को उत्तर कोरिया के बारे में फिर से सोचने का आवाहन किया| ‘संबंधित देश संयम बरतते हुए, कोरियन क्षेत्र में तनाव ना बढ़ें, इसका ध्यान रखें’, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने कहा होने की जानकारी चीन के विदेशमंत्रालय ने दी| साथ ही, कोरियन क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करना, यही उपाय है, ऐसा भी राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने कहा| लेकिन उत्तर कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करें, ऐसी माँग चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने नहीं की| कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने किये परमाणु परीक्षण की पृष्ठभूमि पर, अमरीका ने दक्षिण कोरिया में परमाणु हथियार तैनात करने की गतिविधियाँ शुरू करने की खबरें जारी हुई थीं| इस कारण, चीन के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा किया गया यह आवाहन अमरीका की गतिविधियों के विरोध में होने की संभावना जताई जाती है| उनके इस आवाहन से, उत्तर कोरिया की आक्रामकता के पीछे चीन का ही छिपा हाथ होने की संभावना भी सामने आ रही है|

इसी दौरान, पिछले महीने भर में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग के बीच उत्तर कोरिया के बारे में दो बार फोन पर बातचीत हुई है| उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए चीन सहयोग कर रहा है, ऐसा दावा करते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने समाधान जताया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.