उत्तर प्रदेश एवं बिहार में चुनाव के निर्णय घोषित

लखनऊ / पटना: उत्तर प्रदेश एवं बिहार में रविवार को संपन्न हुए चुनाव के निर्णय घोषित हुए हैं| उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा जगहों के लिए तथा बिहार में २ विधानसभा एवं लोकसभा के एक जगह के लिए फेर-चुनाव हुए हैं| उत्तर प्रदेश में लोकसभा के दोनों जगहों पर समाजवादी पक्ष के उम्मीदवार विजयी हुए हैं और बिहार में लोकसभा की जगह पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी सीट जमाई है| बिहार में विधानसभा के दो जगहों के लिए हुए चुनाव में एक जगह पर भारतीय जनता पक्ष दूसरी जगह पर राष्ट्रीय जनता दल ने कब्जा प्राप्त किया है|

चुनाव, निर्णय घोषित, उत्तर प्रदेश, बिहार, विधानसभा, लोकसभा, संपन्न, लखनऊ, पटना, उम्मीदवार

पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद विद्यमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने अपने लोकसभा सदस्यता का इस्तीफा दिया था| इसकी वजह से उत्तर प्रदेश के दो लोकसभा जगहों के लिए फेर-चुनाव हुए थे| ११ मार्च के रोज संपन्न हुए चुनाव का निर्णय बुधवार को घोषित हुआ| उत्तर प्रदेश के गोरखपुर एवम फूलपुर के लोकसभा चुनाव क्षेत्र में समाजवादी पक्ष के प्रवीण निषाद एवं नागेंद्र प्रताप पटेल विजय हुए है|

गोरखपुर चुनाव क्षेत्र से चुने हुए प्रवीण निषाद ने अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी से २१ हजार से अधिक वोट प्राप्त करके विजय संपादित किया| तथा फूलपुर चुनाव क्षेत्र में विजयी हुए नागेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रतिस्पर्धी से ५९ हजार से अधिक वोट पाकर विजय प्राप्त किया है| तथा बिहार के अररिया लोकसभा चुनाव क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के सरफराज आलम ने ६० हजार से अधिक वोट से विजय प्राप्त किया है| तथा बिहार के जहानाबाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के सुनील यादव ने अपने प्रतिस्पर्धी पर २९ हजार से अधिक प्राप्त करके मात की है| तथा बिहार के बभुआ विधानसभा चुनाव क्षेत्र में भारतीय जनता पक्ष के रिंकीरानी पांडे प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार पर १४ हजार से अधिक वोट से विजय प्राप्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.