अमरिका की ईरानविरोधी कार्रवाई में ब्रिटेन भी शामिल होगा – विदेशमंत्री जेरेमी हंट के संकेत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन – अमरिका ने ईरान के विरोध में लष्करी कार्रवाई करने पर ब्रिटेन उसमें शामिल होगा, ऐसे संकेत ब्रिटेन के विदेशमंत्री जेरेमी हंट ने दिए हैं| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिरी क्षण ईरान पर हमला करने के लिए जारी किया आदेश पीछे लिया था| इसी बीच हुए सायबर हमले की पृष्ठभूमि पर हंट ने यह विधान किया है| उस समय ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने अमरिका यह अपना सबसे सक्षम साझेदार होने की याद भी दिलाई है|

पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में अमरिका के ड्रोन पर हुए हमले के बाद परिस्थिति अधिक विस्फोटक बनी है| रशिया एवं चीन जैसे देश ईरान के पक्ष से खड़े रहकर अमरिका को संयम रखने की सलाह दे रहे हैं| तथा परमाणु करार में शामिल हुए यूरोपीय देश यह करार बचाने के लिए निर्णायक प्रयत्न कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर सौदी अरब के विदेशमंत्री ने ब्रिटेन को भेंट देकर ईरान के विरोध में कार्रवाई के लिए ‘लॉबिंग’ करने की खबर सामने आई थी| उसके बाद ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने ईरान को भेंट दी है पर उसकी जानकारी प्रसिद्ध नहीं की गई है| 

पर इस भेंट के बाद ब्रिटेन के विदेशमंत्री हंट ने ईरान के विरोध में अमरिका के कार्रवाई में शामिल होने के बारे में किया विधान महत्वपूर्ण माना जा रहा है| ईरान ने खाड़ी क्षेत्र अस्थिर करनेवाली गतिविधियां रोकनी चाहिए| ईंधन के टैंकर पर होनेवाले हमले चिंताजनक है| हम खाड़ी क्षेत्र की स्थिति के बारे में लगातार अमरिका के संपर्क में है, ऐसा ब्रिटेन के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया है| उस समय अमरिका के लष्करी कार्रवाई को सहयोग करने के बारे में ‘केस बाय केस’ निर्णय लिया जाएगा, ऐसा हंट ने स्पष्ट किया है|

अमरिका ने ईरान के पास सागरी क्षेत्र में विमान वाहक युद्धनौका और अतिरिक्त १००० सैनिक तैनात किए हैं| उसी समय खाड़ी क्षेत्र में सभी अड्डों को सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.