महाराष्ट्र में लॉकडाउन के संकेत

मुंबई – देश में अब तक पाए गए कोरोना संक्रमितों की संख्या १.३२ करोड़ और मृतकों की संख्या १.६८ लाख तक जा पहुँची है। शुक्रवार से शनिवार की सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान देश में ७९४ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और १.४५ लाख नए मामलें सामने आए। इनमें से सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र में मृत हुए है। शनिवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के ५५ हज़ार नए मामले दर्ज़ हुए और ३०९ की मौत हुई। महाराष्ट्र में कोरोना से बिगड़ी हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य में कम से कम ८ से १४ दिनों का सख्त लॉकडाउन घोषित करने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

Lockdown-in-maharashtraमहाराष्ट्र में शनिवार के दिन वीकएन्ड लॉकडाउन होने से सड़कें बड़ी सुनसान थीं। इन दो दिनों के लॉकडाउन के साथ और कम से कम ८ से १४ दिन का लॉकडाउन राज्य में घोषित हो सकता है, ऐसे संकेत सरकार ने दिए हैं। शनिवार के दिन लॉकडाउन और प्रतिबंधों से संबंधित विचार जानने के लिए सर्वदलिय बैठक का आयोजन किया गया था। इसके बाद अगले कुछ ही घंटों में सभी विचारों पर गौर करके कितने दिन का लॉकडाउन घोषित करना है, यह निर्णय घोषित करेंगे, ऐसा राज्य सरकार ने कहा है।

शनिवार के दिन महाराष्ट्र में पाए गए कोरोना के ५५,४११ मामलों में से ९,३०० मामले मुंबई में पाए गए। इसी दौरान मुंबई में ५० संक्रमितों की मौत हुई। मुंबई में बीते तीन महीनों में कोरोना से मरनेवालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। नागपुर में कोरोना के ५१३१ मामले सामने आए और ६५ संक्रमितों की मौत हुई। पुणे जिले में एक दिन में कोरोना के ५ हज़ार नए संक्रमित पाए गए और ६१ की मौत हुई। इनमें से ४५ संक्रमितों ने पुणे शहर में दम तोड़ा।

महाराष्ट्र में फिलहाल ३५ हज़ार संक्रमित ऑक्सिजन पर हैं और कुछ ठिकानों पर ऑक्सिजन की कमी महसूस हो रही है। इसी बीच रेमेडीसिवीर इंजेक्शन की कमी निर्माण हुई है और रेमेडीसिवीर इंजेक्शन के निर्यात पर रोक लगाई जाएगी, ऐसी खबरें प्राप्त हो रही हैं। साथ ही १०० प्रतिशत ऑक्सिजन की आपूर्ति अस्पतालों को करने का निर्णय किया गया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने भेजा हुआ विशेषज्ञों का दल राज्य में मौजूदा स्थिति का जायज़ा ले रहा है और यह केंद्रीय दल जल्द ही राज्यों को अहम निर्देश देगा। इस विषय पर रविवार के दिन बैठक का आयोजन होगा और इसके बाद राज्य में लॉकडाउन का निर्णय होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.