अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बयान पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की तीखी प्रतिक्रिया

मास्को/वॉशिंग्टन – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन हत्यारे हैं और उन्हें जल्द ही इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, ऐसा सनसनीखेज़ बयान अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने किया है। बायडेन के इस बयान पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने सीधे प्रत्युत्तर दिया है। ‘कोई भी व्यक्ति जैसा खुद होता है, वैसी ही भावना वह अन्य लोगों के प्रति रखता है’, ऐसी जोरदार फटकार राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने लगाई है। बायडेन के बयान के बाद रशिया ने माँफी की माँग की है और अमरीका में नियुक्त रशिया के राजदूत को वापिस बुलाने का निर्णय किया है।

राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने मंगलवार के दिन ‘एबीसी न्यूज’ नामक समाचार चैनल को साक्षात्कार दिया था। इस साक्षात्कार के दौरान उनसे रशिया ने अमरिकी चुनावों में दखलअंदाज़ी को लेकर सवाल किए गए थे। इसी बीच उनसे सवाल किया गया था कि, क्या पुतिन हत्यारे हैं? इस पर जवाब देते समय राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ‘हां, मुझे यही अहसास है’, ऐसा सनसनीखेज़ जवाब दिया। इसी बीच, आगे पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और यह कीमत क्या होगी, यह जल्द ही दिखाई देगा, यह इशारा भी उन्होंने दिया।

बायडेन के इस बयान ने रशिया में सनसनी फैलाई है और तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। गुरुवार के दिन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने बायडेन को सीधे शब्दों में तीखा प्रत्युत्तर दिया। ‘बचपन के दिनों में मैदान में खेलते समय हम बच्चे एक-दूसरे से लड़ते समय लगातार जो जैसी बात कहता है वह खुद वैसा होता है, ऐसा चिड़ाते थे। यह मात्र संजोग नहीं है और विनोद भी नहीं है। इसका मनोवैज्ञानिक नज़रिये से बड़ा मतलब होता है। हम हमेशा हमारे अंदर की बातें दूसरों में देखते हैं और जैसे हम हैं वैसे ही दूसरे होंगे, यही सोचते हैं। इसी बुनियाद पर अन्य लोगों की बातों का विचार करके उसके बारे में मत व्यक्त करते हैं’, इन शब्दों में पुतिन ने बायडेन को फटकार लगाई है।

रशिया के विदेश मंत्रालय ने भी इस पर प्रतिक्रिया दर्ज़ की है और प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोव ने निवेदन जारी किया हैं। इसमें रशिया और अमरीका के संबंधों पर फिर से सोच-विचार करने का अवसर ना होने की बात कहकर इसके लिए अमरीका में नियुक्त रशिया के राजदूत ऐनातोली ऐंटोनोव को वापस बुलाने की बात स्पष्ट की। रशिया के सांसदों ने अमरीका से माफी की माँग की है और राजदूत को वापस बुलाने के निर्णय का समर्थन किया है।

अमरीका के ‘ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजन्स’ ने मंगलवार के दिन १५ पन्नों की रपट जारी की थी। इसमें वर्ष २०२० में हुए राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों को विदेशी हस्तकों से खतरा था, यह बयान करके रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को अपराधी घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.