वर्ष २०१५ में यूरोप पर बने शरणार्थियों के संकट की पुनरावृत्ति होगी – हंगेरी के प्रधानमंत्री की चेतावनी

Third World Warबुडापेस्ट: यूरोप में वर्ष २०१५ में निर्माण हुए शरणार्थियों के संकट की पुनरावृत्ति होने का खतरा बना है और इस समय इस खतरे का दायरा पहले से और भी बडा होगा, ऐसी चेतावनी हंगेरी के प्रधानमंत्री व्हिक्टर ऑर्बन इन्होंने दी है| यह संकट रोकना है तो यूरोपीय देशों ने अंतर्गत सुरक्षा मंत्रीयों की स्वतंत्र यंत्रणा निर्माण करके निर्णय करना होगा, ऐसी सलाह भी ऑर्बन इन्होंने दी है| फ्रान्स के चोटी के अभ्यासकोंने शरणार्थियों के झुंड आना शुरू रहा तो उसके तीव्र और उलटे परीणाम सामने आने का डर है, ऐसा इशारा हाल ही में दिया था|

यूरोप में प्रमुख देश के तौर पर देखे जा रहे जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल इन्होंने वर्ष २०१५ में खाडी और अफ्रीका से आनेवाले शरणार्थियों के लिए यूरोपीय देश खुले होने का ऐलान किया था| उनकी इस ऐलान के बाद यूरोप में शरणार्थियों के झुंड बडी संख्या में घुसपैठ कर रहे थे? और अब उसके तीव्र परीणाम सामने आ रहे है| यूरोप में घुसपैठ किए हुए लाखों अवैध शरणार्थियों के विरोध में कई यूरोपीय देशों में असंतोष की भावना है और उसकी सियासी गुंज भी उठी है|

वर्ष २०१५, यूरोप, बने, शरणार्थियों, संकट, पुनरावृत्ति, होगी, हंगेरी, प्रधानमंत्री, चेतावनीआनेवाले मई महीने में यूरोपीय संसद का चुनाव होना है और इस चुनाव में भी शरणार्थिये की घुसपैठ का मुद्दा आगे उठाया गया है| हंगेरी के प्रधानमंत्री ऑर्बन इन्होंने शुरू से ही शरणार्थियों को कडा विरोध जताया है| पिछले तीन वर्षों से ऑर्बन इन्होंने आक्रामक कदम उठाकर एवं कानून की सहायता से हंगेरी में पहुंचने वाले शरणार्थियों के झुंड रोकने में कामयाबी प्राप्त की है| उनकी इस कोशिश पर यूरोपीय महासंघ ने तीव्र आपत्ति जताई है और कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है| लेकिन, फिर भी ऑर्बन अपनी भूमिका पर कायम है और ऐसे में ही शरणार्थियों का संकट दुबारा सामने खडा हो सकता है, ऐसी चेतावनी भी दे रहे है|

वर्ष २०१५ के बाद यूरोप में जिस प्रकार से शरणार्थियों के झुंड पहुंचे थे, वैसा ही अब आगे होने की संभावना है| इस बार यह झुंड पहले से और भी बडे होने का डर है| अरब देशों की जनसंख्या यूरोपीय देशों से अधिक हो रही है| अफ्रीका की जनसंख्या भी उन देशों में हो रहे अनाज की तुलना में नियंत्रण से बाहर होने के संकेत प्राप्त हो रहे है, इन शब्दों में हंगेरी के प्रधानमंत्री ने इन देशों से बडी संख्या में नागरिक दुबारा यूरोप की ओर आने का खतरा होने का एहसास दिलाया है|

शरणार्थियों के नए झुंड रोकना है तो यूरोपीय महासंघ का कुछ भी उपयोग नही होगा, उसके बजाए महासंघ के सदस्य देशों के अंतर्गत सुरक्षा मंत्रीयों का स्वतंत्र काऊंसिल निर्माण करने की जरूरत है, यह सूचना भी ऑर्बन इन्होंने की है| यह काऊंसिल शरणार्थियों से जुडी चिंता के मुद्दोंपर तुरंत निर्णय करेगा, ऐसा प्रावधान करना होगा, यह मांग भी उन्होंने रखी है| साथ ही दुबारा शड़णार्थियों की समस्या सामने आयी तो उसका सामना करने के लिए हंगेरी तैयार होने का दावा भी उन्होंने किया|

शरणार्थियों के मुद्दे का विचार करे तो हंगेरी यह प्रमुख देश है| हम पूरी तरह से तैयार है| देश की दक्षिणी सीमा पर हजारों सैनिक और पुलिस तैनात किए है, ऐसा इशारा ऑर्बन इन्होंने दिया|

इस दौरान पिछले कुछ महीनों में यूरोपीय देशों ने अपनाई आक्रामक नीति की वजह से शरणार्थियों की संख्या में गिरावट होती दिखाई देने लगई है| इटली के अंतर्गत सुरक्षा मंत्री मैटिओ सैल्व्हिनी इन्होंने कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इटली में घुसपैठ की कोशिश करनेवाले शरणार्थियों की संख्या में करीबन ९० प्रतिशत कटौती होने का दावा किया था| साथ ही वर्ष २०१९ के पहले दो महीनों में इटली से करीबन १ हजार से अधिक शरणार्थियों को देश से बाहर खदेड दिया गया है, यह जानकारी भी सैल्व्हिनी इन्होंने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.