…तो एक करोड़ शरणार्थी युरोप मे घुसने का डर – झेक रिपब्लिक के राष्ट्राध्यक्ष का इशारा

प्राग: युरोपिय महासंघ को अपने सदस्य देश की सीमा सुरक्षित एवं मजबूत रखने का धैर्य नहीं दिखाया, तो आने वाले कुछ वर्षों में एक करोड़ से अधिक अफ्रीकी शरणार्थी यूरोप में घुसेंगे, ऐसा कडा इशारा चेक रिपब्लिक के राष्ट्राध्यक्ष मिलोस झेमान ने दिया है। एक निजी वृत्त माध्यम को दिए मुलाकात में झेमानने इस्लामी देशों से आनेवाले शरणार्थी यूरोप की संस्कृति को खतरा होने का आरोप किया है। सन २०१५ से २०१७ वर्षों के कालखंड में यूरोप में लगभग ३० लाख से अधिक शरणार्थी यूरोप में दाखिल हुए हैं और उसमें अधिकांश शरणार्थी गैरकानूनी रूप से वास्तव्य कर रहे हैं, ऐसी बात उजागर हुई है।

अफ्रीकी शरणार्थी, घुसने का डर, संस्कृति को खतरा, लोस झेमान, इशारा, यूरोप, आतंकवादी

झेक रिपब्लिक के राष्ट्राध्यक्ष झेमान ने प्राग में बैरंदोव्ह टीव्ही इस नीजी वृत्त माध्यम को हालही में एक मुलाकात दी है। इस मुलाकात में झेमान ने शरणार्थियों के मुद्दे पर आक्रामक विधान किए हैं। युरोपिय महासंघ यूरोप की सीमा सुरक्षित रखने के बारे में केवल बकबक कर रही है, कारवाई नहीं कर रही। आगे चलकर महासंघ ने सीमा सुरक्षित रखने का धैर्य नहीं दिखाया, तो आने वाले कई वर्षों में अफ्रीका के एक करोड़ शरणार्थी यूरोप में घुसपैठ करेंगे, ऐसा इशारा झेमान ने दिया है।

यूरोप में घुसपैठ करनेवाले शरणार्थियों की संस्कृति यूरोपिय संस्कृति से नहीं मेल खाएगी। यूरोप में आने वाले शरणार्थियों को यूरोप की संस्कृति समझ में नहीं आती, ऐसे शब्दों में शरणार्थियों द्वारा यूरोपीय संस्कृति को खतरा होने का दावा झेमान ने किया है। इससे पहले ऑटोमन साम्राज्य पर हुए संघर्ष की वजह से इस्लाम यूरोपीय संस्कृति में आने की बात झेमान कही है। यूरोपीय महासंघ के विदेश प्रमुख फ्रेडरिका मोघेरिनी ने कुछ महीने पहले की एक विधान में इस्लाम धर्म को यूरोपीय संस्कृति में स्थान होने की बात कही थी।

अफ्रीकी शरणार्थी, घुसने का डर, संस्कृति को खतरा, लोस झेमान, इशारा, यूरोप, आतंकवादी

राष्ट्रीय अध्यक्ष झेमान ने लगातार शरणार्थियों के विरोध में भूमिका ली है और इससे पहले आर्थिक वजहों से यूरोप में दाखिल होने वाले शरणार्थियों को खदेड़ने की मांग की थी। उस समय शरणार्थियों के झुंड यह बढ़ती आतंकवादी हमलों का प्रमुख कारण होने का दावा भी किया था। यूरोप में घुसने वाले शरणार्थियों के झुंड ‘ब्रेन ड्रेन’ का भाग होने की बात भी एक राष्ट्राध्यक्षने सूचित की है।

यूरोपीय देशों में पिछले कई महीने से शरणार्थियों के विरोध में असंतोष अधिक से अधिक तीव्र हो रहा है, ऐसा चित्र सामने आ रहा है। यूरोपीय देशों ने शरणार्थियों के विरोध में आक्रामक भूमिका ली है और एक भी शरणार्थी न का इशारा दिया था। हंगेरी, पोलैंड एवं झेक रिपब्लिक यह देश उसमें अग्रणी पर होकर इन देशों ने महासंघ के आदेश के बाद भी शरणार्थी को स्वीकारने के लिए इनकार करके, महासंघ के विरोध में बगावत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.