अफ़गानिस्तान के अंदरुनि कारोबार से पाकिस्तान दूर रहे – अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष का इशारा

pak-afghanकाबुल – अफ़गानिस्तान के अंदरुनि कारोबार से पाकिस्तान दूर रहे, ऐसी कड़ी चेतावनी अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने दी है। ‘अफ़गानिस्तान अस्थिर हुआ तो पाकिस्तान भी अस्थिर होगा। यदि पाकिस्तान स्थिरता चाहता है तो उसे अफ़गानिस्तान को भी स्थिर रखना ही होगा। ऐसे में अब शत्रुता और मित्रता में से एक का चयन करने का अवसर पाकिस्तान के समक्ष है’, ऐसा इशारा अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष गनी ने दिया है।

अपने देश में हो रहे आतंकी हमलों के लिए और अस्थिरता के लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार होने का आरोप अफ़गानिस्तान के नेता और सुरक्षा यंत्रणा कर रही है। तालिबान के साथ ही शांतिवार्ता के पीछे से पाकिस्तान फिर एक बार हमारे देश पर पकड़ जमाने की कोशिश कर रहा है, ऐसा आरोप अफ़गानिस्तान ने लगाया है। इसी बीच पाकिस्तान ने अफ़गान सरकार के लगाए गए आरोप ठुकराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.