पाकिस्तान के सफेद झूठ से पर्दा हटा – ‘बालाकोट’ के सबुत सामने आने लगे

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरनई दिल्ली – भारतीय वायु सेना ने २६ फरवरी के दिन ‘बालाकोट’ में किए हवाई हमले में हमारे सिर्फ पेडों का नुकसान हुआ है, ऐसा दावा पाकिस्तान ने किया था| लेकिन, यह दावा अब उन्ही पर पलटने की जानकारी सामने आयी है| इटालियन पत्रकार ‘फ्रेन्चेस्का मरिनो’ इन्होंने यह हमला होने के बाद स्थानिय लोगों से प्राप्त की जानकारी से यह बात स्पष्ट हुई है|

भारतीय वायु सेना ने किए हमले की जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय ने दी थी| उसके बाद पाकिस्तानी लष्कर के प्रवक्ता ने तुरंत खुलासा करके इस हमले में अपनी किसी भी स्वरूप की हानि नही हुई है, ऐसे दावे किए थे| आज भी पाकिस्तान की सरकार और लष्कर इन्हीं दावों पर कायम है| लेकिन, वास्तव में भारत ने किए हवाई हमलों में ‘जैश’ का बडा नुकसान होने की बात सामने आयी है और इटालियन पत्रकार मरिनो इन्होंने स्थानिय लोगों से की बातचीत से यह जानकारी स्पष्ट हुई है| पाकिस्तानी लष्कर ने इस हमले के बाद तुरंत इस जगह पर कब्जा किया है और किसी को भी वहां जाने की अनुमति नही दी जा रही है| इस हमले में मारे गए आतेकियों के शव बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल हो रही ऍम्ब्युलन्स के कर्मचारियों के मोबाईल भी छिने गए है, ऐसी जानकारी प्रत्यक्षदर्शी ने दी|

हमने ३५ आतंकियों के शव ऍम्ब्युलन्स से ले जाते देखे है| इस जगह पर ढेर हुए लोगों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है, ऐसा दावा इस प्रत्यक्षदर्शी ने किया| पाकिस्तानी लष्कर का पूर्व अधिकारी झरार झाक्री और ‘आईएसआई’ का अधिकारी कर्नल सलीम यह दोनों इस हमले में मारे गए है|

साथ ही समाचार चैनलों के पत्रकारों ने ‘जैश’ का प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का भाई मौलाना अम्मर की ध्वनीफीत प्रसिद्ध की है| ‘हमारे शत्रू ने हमारे देश में घुंसकर हमला किया है| हमारे मुख्यालय पर ही किए इस हमलें में सब कुछ तबाह हुआ है| इसमें कश्मीर के लिए लडनेवालों का समावेश है’, यह सभी मौलाना अम्मर अपनी कपकपाती आवाज में बता रहा था और इस हमले से जोरदार झटका उसे लगा होगा, यह एहसास भी इससे हुआ है| इस हमले का बदला लेने के लिए अम्मर अपने बचेकुछे सहयोगीयों से निवेदन कर रहा है, यह भी इस ध्वनीफित में स्पष्ट सुनाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.