नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के ‘बैट’ कमांडर्स का हमला – दो भारतीय मारे गए

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के ‘बैट’ कमांडर्स ने हमला करके दो भारतीय नागरिकों की हत्या की| इनमें से एक का बडी क्रूरता के साथ सीर ही धड से अलग किया गया है| पाकिस्तानी ‘बैट’ के इस हमले में मारे गए भारतीय युवक का नाम मोहम्मद अस्लम है और वह मात्र २८ वर्ष का था| किसी भी देश की व्यावसायिक सेना ऐसी कार्रवाई को अंजाम नही देती, यह कहकर भारतीय सेनाप्रमुख जनरल नरवणे ने पाकिस्तान की इस कायराना हरकत को करारा जवाब मिलेगा, यह इशारा दिया है|

पाकिस्तानी सैनिक और आतंकियों का समावेश करके पाकिस्तानी सेना ने ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ यानी के ‘बैट’ का गठन किया है| यह दल कश्मीर की नियंत्रण रेखा लांघकर भारतीय सेना पर हमलें करने के लिए छिपे बैठे होते है| अबतक भारतीय सैनिकों की हत्या करके उनके शव की विडंबना करने की कायराना हरकतें पाकिस्तान के ‘बैट’ कमांडर करते रहे है| शनिवार की रात बैट ने पहली बार किसी आम भारतीय नागरिक पर हमला करके उनकी हत्या की है| भारतीय सेना के लिए सामान की यातायात करने का काम कर रहे मोहम्मद अस्लम और अल्ताफ हुसेन इन दोनों पर बैट के दल ने हमला किया| इस हमले में यह दोनों मारे गए| पर, मोहम्मद हुसेन का सीर अलग करके बैट के कमांडर्स ने मानवता को कालिख पोछने की कार्रवाई की है|

इस घटना पर भारतीय सेना ने गंभीरता से संज्ञान लिया है| सेनाप्रमुख जनरल नरवणे ने इस तरह की हरकतें किसी भी देश की व्यावसायिक सेना कभी भी नही करती, यह कहकर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की निंदा भी उन्होंने की| साथ ही इस हरकत पर करारा जवाब दिए बिना भारतीय सेना नही रहेगी, यह इशारा भी जनरल नरवणे ने दिया है| शनिवार के दिन ही जनरल नरवणे ने ‘पीओके’ पर कब्जा करने के लिए भारतीय सेना तैयार होने का ऐलान किया था|

पीओके’ यह भारत का अभिन्न अंग हैं और इस से संबंधित प्रस्ताव भारतीय संसद ने पारित किया है| इस वजह से संसद आदेश देगी, उस समय भारतीय सेना ‘पीओके’ कब्जे में लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी, यह कहकर जनरल नरवणे ने इस कार्रवाई के लिए भारतीय सेना पुरी तरह से तैयार होने के संकेत दिए थे| इसपर पाकिस्तान में कडी प्रतिक्रिया उमड रही है और पाकिस्तान की सेना भारत को और भी कडा जवाब देगी, यह धमकी भी दी जा रही है|

पाकिस्तानी सेना से यही प्रतिक्रिया दर्ज होने की उम्मीक थी| पर, पाकिस्तानी सेना की तैयारी की असलियत देखकर पाकिस्तान में डर का माहौल होने की बात स्पष्ट हुई है| इसी वजह से पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने भारत ‘पीओके’ पर हमला करने की तैयारी में होने की शिकायत दर्ज करनेवाले पत्र दिए थे| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान भी आम सभा में भारत के हमलों को जवाब देने की भाषा करके इससे परमाणु युद्ध शुरू होगा, ऐसे इशारें दे रहे है| उपरी आक्रामकता दिखाते हो पर सच्चाई यही है की पाकिस्तानी सेना पर काफी बडा दबाव बनने की बात स्पष्ट हुई है| इससे पहले नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना ने किए जवाबी हमले में पाकिस्तान को बडा नुकसान उठाना पडा था| पर, इस नुकसान की जानकारी सामने रखने की परंपरा पाकिस्तान में नही है|

पर भारत ने नियंत्रण रेखा पर ब्राह्मोस मिसाइल तैनात किए है, यह आरोप पाकिस्तान कर रहा है| तभी, भारतीय सेना ने छह अपाचे हेलिकॉप्टर्स भी सेना ने नियंत्रण रेखा पर तैनात करने की तैयारी रखी है| इससे पाकिस्तान की बेचैनी में और भी बढोतरी हुई है| इसी वजह से धमकाने के साथ ही कायराना हमलें करने की साजिश पाकिस्तानी सेना ने बनाई दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.