भारतीय जवानों के बारे में पाकिस्तान द्वारा किया दावा बेतुका

जम्मू/इस्लामाबाद: चार दिन पहले भारतीय सेना के प्रतिहमले में पाकिस्तान के सात जवान मारे गये थे| इस बात को स्वीकार करनेवाली पाकिस्तान की सेना ने, भारतीय सेना पर किये हमले में ११ भारतीय जवान मारे जाने का दावा किया है| पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल राहील शरीफ ने यह जानकारी मीडिया को दी है| साथ ही, भारत को पाकिस्तानी सेना की ताक़त का अंदाज़ा हो चुका होगा, ऐसी शेखी भी जनरल शरीफ ने बघारी| लेकिन पाकिस्तान के इस हमले में पिछले तीन दिनों में एक भी भारतीय जवान मारा गया नहीं, ऐसा कहकर, ‘पाकिस्तान का दावा बेतुका है’ ऐसा भारतीय सेना ने कहा है|

Armyभारतीय सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद, खोयी हुई अपनी प्रतिष्ठा को पुन: पाने के लिए पाकिस्तानी सेना जानतोड़ कोशिश कर रही है| इसके लिए सीमा पर तैनात भारतीय चौकियों तथा यहाँ की बस्तियों को लक्ष्य बनाकर गोलाबारी कर रही है| लेकिन भारतीय सेना के जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी मात्रा में नुकसान सहना पड़ रहा है| इतना ही नहीं, बल्कि अपनी झूठी शान बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना अपने इस नुकसान के बारे में सच्ची जानकारी दे नहीं रहा है| लेकिन १४ नवंबर को भारतीय सेना द्वारा हुई गोलाबारी में ‘बिंबर’ की नियंत्रणरेखा पर सात जवान मारे जाने की बात पाकिस्तानी सेना ने मानी थी| साथ ही, भारतीय गोलाबारी का मुँहतोड जवाब का आदेश देने की बात भी सेनाप्रमुख शरीफ ने कही थी|

इस पृष्ठभूमि पर, एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी सेना ने मीडिया से बात करते हुए, १४ नवंबर को हुई वारदात के बाद ११ भारतीय जवान मारे जाने का दावा किया| पिछले डेढ़ महीने में भारत के ४० से ४४ जवानों को मार गिराने में पाकिस्तानी सेना को कामयाबी मिली, ऐसा दावा जनरल शरीफ ने किया| साथ ही, भारतीय सेना हिम्मत जुटाकर अपना नुकसाने हुआ होने की बात की पुष्टि करें, ऐसी सलाह भी जनरल शरीफ ने दी है| ‘अब पाकिस्तानी सेना की क्षमता भारत को समझी होगी| पाकिस्तानी सेना क्या कर रही है और क्या कर सकती है, यह भारत को मालूम हुआ होगा’ ऐसी शेखी जनरल शरीफ ने बघारी| साथ ही, अंतर्रराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को एकाकी बनाने की भारत की कोशीश फँसी है, ऐसा दावा भी जनरल शरीफ ने किया|

लेकिन ‘शरीफ का यह दावा बेतुका है| भारत का किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ नहीं है’ ऐसा भारतीय सेना ने स्पष्ट किया| १४ से १६ नवंबर के दौरान भारत का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ, ऐसा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है| इसी दौरान, नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तान द्वारा शुरू गोलाबारी पर, इस देश को सबक सिखाने के लिए भारत ने तैयारी शुरू की है| इसके लिए पाकिस्तान के अधिकारियों को बुलाया है| अब तक इस प्रकार की भारत द्वारा की गयी यह तीसरी कार्रवाई है| भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा तथा आंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना कर रही गोलाबारी पर कठोर भूमिका अपनाकर इस मामले में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को समन्स भेजा था| वहीं, पाकिस्तान द्वारा भी भारतीय उच्चायुक्त को समन्स भेया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.