असम की बाढ़ में मृतकों की संख्या ३४ पर – बिहार और उत्तर प्रदेश में बिजली के गिरने से ३१ की मृत्यु

Aasam-Floodदिसपूर/लखनऊ/पटना – मूसलाधार बारिश की वजह से ब्रम्हपुत्रा नदी ने खतरे का स्तर पार किया है, जिस कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। इस बाढ़ में मृतकों की संख्या ३४ पर गई होकर, २२ ज़िलों में १६ लाख से अधिक लोगों का नुकसान हुआ है। साथ ही, असम की ७२,७१७ हेक्टर की खेती पानी में बह गयी है। साथ ही, बिहार और उत्तर प्रदेश में तूफ़ानी बारिश के दौरान बिजली गिरने की दुर्घटना में कुल ३१ लोगों की मौत हुई है।

Aasam-Floodपिछले हफ़्ते से असम में मूसलाधार बारिश हो रही है। उसीमें ब्रम्हपुत्रा और उपनदियों ने खतरे का स्तर लाँघने की वजह से असम में बाढ़ का खतरा बढ गया है। असम में २२ ज़िलों में दो हज़ार से अधिक गाँव पानी के नीचे गए हैं। असम के बारपेटा ज़िले में बाढ़ का जोरदार झटका लगा होकर, उसमे साढ़ेआठ लाख से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। असम के १६३ राहत शिविरों में इन सबको लाया जा रहा है। पिछले २४ घंटों में आपदा निवारण पथक और प्रशासन द्वारा २८५२ लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

Aasam-Floodराहतकार्य तेज़ी से चल रहा है। लेकिन कोरोनावायरस के संकट की वजह से उसमें अडचनें आ रही हैं। असम के काझीरंगा अभयारण्य और पोबीतोरा अभयारण्य पानी के नीचे गये हैं। इस बाढ़ में इन अभयारण्यों के २६ जानवरों की मृत्यु हुई है। वहीं, हज़ारों प्रानियों को सुरक्षित जगह पर आसरा दिया जा रहा है। अगले कुछ दिनों के लिए असम में यह स्थिती बरक़रार रहेगी, ऐसा अंदाज़ा मौसम विभाग ने जताया है।

इसी बीच, बिहार में गुरुवार के दिन मूसलाधार बारिश और बिजली के गिरने से हुई दुर्घटना में २६ लोगों की मौत हुई है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रशासन और आपदा निवारण पथक ने राहतकार्य शुरू किया होने की जानकारी गृहमंत्री ने दी है। पिछले हफ़्ते बिहार में बिजली के गिरने से १०० लोगों की मौत हुई है। कुछ दिन पहले बिहार को बाढ़ ने घेर लिया था। अब भी राज़्य में बारिश शुरू है और फ़िर से बाढ़ का खतरा मँड़रा रहा है। बिहार के साथ उत्तरप्रदेश में बिजली के गिरने से हुई दुर्घटना में ५ लोगों की मृत्यु हुई होकर, १२ लोग घायल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.