असम में ब्रह्मपुत्रा नदी की बाढ़ में १६ लोगों की मृत्यु

Assam-Floodदिसपूर – असम में ब्रम्हपुत्रा नदी ख़तरे के निशान से उपर बहने लगी होने के कारण आयी बाढ़ में १६ लोगों की मृत्यु हुई है। असम की इस बाढ़ का झटका ११६ ज़िलों को लगा होकर, इससे २.५३ लाख नागरिक विस्थापित हुए हैं। साथ ही, असम की ११,७६५ हेक्टर खेती पानी के नीचे चली गयी है। असम के मुख्यमंत्री ने यंत्रणा को फ़ौरन बचाव तथा राहतकार्य शुरू करने के आदेश दिये हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने बचावकार्य हाथ में लिया होकर, हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों में स्थलांतरित किया गया है।

Assam-Flood-Roadपिछले तीन-चार दिनों से असम में मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार की धुँवाधार बारिश के बाद असम में सात ज़िलों में हालात और भी मुश्किल हुए। अतिवृष्टि के कारण ब्रह्मपुत्रा में आयी बाढ़ में अब तक १६ लोगों ने अपनी जान गँवायी है। कई घर पानी के नीचे चले गये होकर, रास्तें ढह गये हैं। संपर्क यंत्रणा तहसनहस हो चुकी है। वहीं, असम के काझीरंगा अभयारण्य में पानी घुसा होकर, सैंकड़ों प्राणियों की जानें गयीं हैं।

Assam-Flood-HeavyRainइस बाढ़ के कारण यंत्रणा के सामने की चुनौतियाँ बढ़ीं हैं। उसीमें, कोरोनावायरस के संकट के कारण बचाव और राहतकार्य में अड़चनें आ रहीं हैं। साथ ही, असम के ‘ऑईल इंडिया लिमिटेड’ को लगी आग भी भी नियंत्रण में नहीं आयी है। इस बाढ़ का उसे भी झटका लगा होकर, ऑईल डेपो में बाढ़ का पानी घुसा है।

इसी बीच, आनेवाले पाँच दिनों में असम में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग द्वारा जताया गया है। पिछले महीने असम को बाढ़ का झटका लगा था। अब चार हफ़्ते बाद फिर से असम बाढ़ की चपेट में आया है। लेकिन इस बार के हालात गंभीर होने के कारण यंत्रणा की चिंताएँ बढ़ीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.