असम में हुए भूस्खलन में २० की मौत, ९ घायल

गुवाहाटी – मूसलाधार बारिश की वज़ह से असम के तीन जिलों में हुई भूस्खलन की घटनाओं में २० लोगों की मौत हुई है और ९ लोग घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। असम की सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपयों की सहायता देने का ऐलान किया है।

Aasam Landslideअसम में हुई मूसलाधार बारिश की वज़ह से हैलाकंडी, करिमगंग और काचर जिलों में भूस्खलन की घटनाएँ हुई हैं। रिमगंज जिले में हुए भूस्खलन में छः लोगों की मौत हुई। इनमें से पाँच लोग एक ही परिवार के हैं। इन मृतकों में एक महिला और तीन बच्चों का समावेश है। दूसरी घटना काचर जिले के कोलापूर गाँव में हुई। इस घटना में तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मृत्यु हुई। तीसरी घटना हैलाकंडी जिले के भटारबाझ गांव में हुई। इस घटना में एक पत्रे के घर पर पत्थर और मिट्टी का मलबा गिरने से दो बच्चे और एक महिला समेत सात लोग मृत हुए। घायलों को तुरंत ही सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पिछले तीन दिनों से इन इलाकों में बारिश हो रही है। लेकिन, सोमवार की रात यहाँ मूसलाधार बारीश हुई। इस दौरान भूस्खलन की घटनाएँ हुईं। इन हादसों के बाद तुरंत ही राहतकार्य शुरू किया गया। इन दुर्घटनाओं के मृतकों के परिवारजनों को २४ घंटों के भीतर ४ लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने के आदेश असम सरकार ने जिला उपायुक्तों को दिए हैं।

पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वज़ह से असम के ढेमाजी, नागाव, होजाई, दरंग, नलबारी, गोलपारा, पश्‍चिमी कार्बी आंग्लाँग, दिब्रूगड और तीनसुकिया इन नौ जिलों के ३५६ गाँव बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों नागरिक विस्थापित हुए हैं और ऐसें में २६,९७७ हेक्टर खेत की जमीन पानी में डूब गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.