अमरीका-मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय संकट उभरा है – पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर आलोचना

वॉशिंग्टन – ‘बायडेन प्रशासन की नीति के कारण अमरीका-मेक्सिको सीमा पर बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं और वहां पर राष्ट्रीय संकट उभरा है। अमरीका-मेक्सिको सीमा से अमरीका में नशीले पदार्थों की बड़ी मात्रा में सप्लाई शुरू हुई है। इसी के साथ मानव तस्करी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है’, इन शब्दों में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की नीति पर तीखी आलोचना की है। ट्रम्प के साथ अमरीका के पूर्व अफ़सरों ने भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को इस मामले में कड़ी फटकार लगाई है।

us-mexicoअमरीका में घुस रहे शरणार्थियों के अवैध झुंडों की मात्रा में बड़ी बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी में एक लाख से अधिक लोगों ने अमरीका में अवैध मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की। जनवरी की तुलना में इस घुसपैठ में २८ प्रतिशत बढ़ोतरी होने की जानकारी स्थानीय प्रशासनों ने साझा की है। इन शरणार्थियों को लेकर उचित कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए और इसका व्यवस्थापन करने के लिए बायडेन प्रशासन ने किसी भी तरह के पुख्ता प्रावधान नहीं किए हैं। इसी कारण अमरीका-मेक्सिको सीमा पर स्थिति अब नियंत्रण से बाहर जाने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

ट्रम्प ने कुछ दिन पहले ही अमरीका की सीमा पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हुई है और मेक्सिको की सीमा पर शरणार्थियों की त्सुनामी टकरा रही है, ऐसा आरोप लगाया था। इसके बाद अब उन्होंने फिर से बायडेन प्रशासन पर निशाना साधा है। अमरीका-मेक्सिको सीमा पर स्थिति कुछ हफ्ते पहले तक पूरी तरह से नियंत्रण में थी। लेकिन, बायडेन प्रशासन ने इसे राष्ट्रीय संकट में तब्दील किया है, ऐसा आरोप ट्रम्प ने लगाया। इस बार उन्होंने नए अंदरुनि सुरक्षामंत्री के निर्णयों पर भी आलोचना की है और वह अकार्यक्षम होने की बात कुछ ही दिनों में साबित हुई है, यह दावा भी किया।

ट्रम्प के साथ ही पूर्व अधिकारी एवं सांसदों ने भी मेक्सिको की सीमा की स्थिति को लेकर बायडेन पर तीव्र हमला किया। ‘सीमा पर बने संकट के लिए बायडेन असल में ट्रम्प को ज़िम्मेदार बता रहे हैं। बुनियादी स्तर पर इस समस्या का निर्माण उन्होंने ही किया है। अब वह शरणार्थियों को दूर रखने के लिए मेक्सिको से भी आवाहन कर रहे हैं। लेकिन, असल में यह मत डोनाल्ड ट्रम्प का ही था’, इस बात की याद संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की पूर्व राजदूत निक्की हैले ने कराई है।

us-mexicoवाईट हाउस की पूर्व प्रवक्ता कायले मैकएनैननी ने भी बायडेन की नीति पर हमला किया और ट्रम्प प्रशासन के इशारे को नज़रअन्दाज़ करने से ही मेक्सिको की सीमा पर संकट की स्थिति निर्माण होने का आरोप किया। अमरिकी सांसद मैट गेट्ज़ और डैन क्रेनशॉ ने भी शरणार्थियों के मुद्दे पर बायडेन प्रशासन के निर्णयों पर तीखी आलोचना की है।

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में घुसपैठी शरणार्थियों को बाहर खदेड़ की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए अमरीका का विदेश विभाग, अंदरुनि सुरक्षा विभाग और न्याय विभाग के माध्यम से कई आक्रामक निर्णय किए गए थे। वर्ष २०१९ में ‘स्टेट ऑफ युनियन’ के भाषण में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने देश की दक्षिणी सरहद से घुसपैठ करनेवाले झुंड़ राष्ट्रीय संकट होने का इशारा दिया था। मेक्सिको की सीमा पर ‘बॉर्डर वॉल’ का निर्माण करके एवं अतिरिक्त सुरक्षा यंत्रणा तैनात करके शरणार्थियों के झुंड़ रोकने की कोशिश की थी।

लेकिन, डोनाल्ड ट्रम्प ने शरणार्थियों के खिलाफ अपनाई नीति अमरीका को कलंक लगानेवाली होने का दावा करके राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अमरीका में अवैध शरणार्थियों को खुली छूट देनेवाले आदेश जारी किए थे। इसके विपरित असर सामने आने से बायडेन प्रशासन अब आत्मसुरक्षा में जुटा होने की बात दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.