भारतीय कंपनियों के निवेश से अमरीका में लाखों के लिए नौकरियों का निर्माण – ‘सीआईआई’ के ‘इंडियन रुटस्‌‍, अमरिकन सॉईल’ का दावा

वॉशिंग्टन – एअर इंडिया अमरीका की बोईंग कंपनी से करीबन 220 यात्री विमान खरीद रही हैं। इससे अमरीका में कुल 10 लाख नौकरियां उपलब्ध होगी, ऐसा बयान अमरीका के ही राष्ट्राध्यक्ष ने किया था। इसके तीन महीने बाद भारतीय कंपनियों के निवेश से अमरीका को प्राप्त हो रहे लाभ सामने आए हैं। कुल 163 भारतीय कंपनियों ने अमरीका में करीबन 40 अरब डॉलर्स निवेश किए हैं। इससे अमरीका में लगभग 4.25 लाख नौकरियां उपलब्ध हुई हैं। अमरीका में बेरोजगारी बढ़ने की कगार पर होते हुए भारतीय कंपनियों का निवेश अमरिकी अर्थव्यवस्था के लिए उपकारक साबित होने की बात इससे स्पष्ट हुई है। 

‘सीआईआई’‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ (सीआईआई) ने बुधवार को ‘इंडियन रुटस्‌‍, अमरिकन सॉईल’ नामक रपट जारी की। इस कार्यक्रम में अमरीका में नियुक्त भारतीय राजदूत तरणजित सिंह संधू उपस्थित थे। साथ ही अमरीका ने भारत के लिए नियुक्त किए अपने राजदूत एरिक ग्रैसिटी भी इस अवसर पर मौजूद थे। 163 भारतीय कंपनियों ने अमरीका में कुल 40 अरब डॉलर्स निवेश किया है। इससे अमरीका में 4.25 लाख नौकरियां उपलब्ध हुई हैं। साथ ही कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सीबीलीटी यानी सामाजिक यातित्व के तहत भारतीय कंपनियों ने अमरीका में 18.5 करोड़ डॉलर्स खर्च किए हैं। अनुसंधान और विकास के लिए भारतीय कंपनियों ने अमरीका में करीबीन 100 करोड़ डॉलर्स का बड़ा निवेश किया है, यह जानकारी तरणजित सिंह संधू ने प्रदान की।

भारतीय कंपनियों के इस निवेश ने अमरीका को अधिक ताकतवर बनाया है और इससे अमरीका में स्पर्धा भी अधिक बढ़ी है। इससे नौकरियों के निर्माण के साथ ही स्थानीय अमरिकी समुदाय को भारतीय कंपनियों से बड़ी सहायता भी प्राप्त हो रही हैं और उनकी समृद्धी इससे बढ़ी है, ऐसा दावा राजदूत संधू ने किया। भारतीय कंपनियां अमरीका के शिक्षा संस्था और युनिवर्सिटी के साथ जुड़ी हैं। अपनी सफलता सब के साथ बाटने पर भारत भरोसा करता है। अमरीका में भारतीय कंपनियां अपनी सफलता में दूसरों को शामिल करके यही नीति आगे बढ़ा रही है, यह दावा राजदूत संधू ने किया।

दुनियाभर में निवेश के आकर्षण केंद्र बनकर भारत उभर रहा हैं। इससे भारत में विदेश निवेश लगातार बढ़ रहा हैं। लेकिन, भारत सीर्फ निवेश स्वीकारने वाला देश नहीं हैं, बल्कि भारतीय कंपनियां महाशक्ति बनी अमरीका में भी निवेश करती हैं, यह बात ‘इंडियन रुटस्‌‍, अमरिकन सॉईल’ की रपट से सामने आयी है।

अमरीका में बेरोजगारी का दर चिंताजनक स्तर पर बढ़ रहा हैं। आर्थिक मंदी की संभावना बढ़ने की स्थिति में अमरिकी कंपनियों ने कटौती करने की नीति अपनाई हैं और कई कर्मचारियों को हटाया है। इससे बेरोजगारी की समस्या अधिक तीव्र हुई है और अमरिकी अर्थव्यवस्था का यह काफी बड़ा संकट समझा जाता है। ऐसी स्थिति में भारतीय कंपनियों का अमरीका में हुआ निवेश और इससे उपलब्ध हो रही नई नौकरियों कुछ मात्रा में अमरीका के लिए सहायक साबित हो रही हैं। इससे भारत की आर्थिक प्रगति अमरीका के हित में होने के अमरिकी राजनीतिक अधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ कर रहे दावे वास्तव में उतरते दिखाई दे रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.