‘रोडन्ट प्लेग’ ने मचाया ऑस्ट्रेलिया में हाहाकार – फसल के प्रचंड नुकसान के बाद नई संक्रामक बीमारी का डर

कॅनबेरा – पिछले कुछ सालों में अकाल, दावानल और बाढ़ जैसी भयंकर आपत्तियों का सामना करनेवाले ऑस्ट्रेलिया के सामने नया संकट खड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक आबादी का राज्य होनेवाले ‘न्यू साऊथ वेल्स’ समेत पांच राज्यों में ‘रोडन्ट प्लेग’ अर्थात् चूहों से फैलनेवाली बीमारी ने हाहाकार मचाया है। पिछले तीन महीनों से इन राज्यों में करोड़ों चूहों ने आतंक मचाया होकर, उससे फसल का प्रचंड नुकसान हो रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ बीमारी के मरीज़ भी पाए जाने की शुरुआत हुई होकर, उसकी संक्रामक बीमारी फैलने का डर जताया जा रहा है।

Mice-rain-australia-394x217ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक खेती और उससे जुड़े उद्योग ‘न्यू साऊथ वेल्स’ इस राज्य में केंद्रित है। उसी समय कोमा देश में सर्वाधिक आबादी का शहर होने वाला सिडनी इसी राज्य का भाग है। ऑस्ट्रेलियन अर्थव्यवस्था में इस राज्य का स्थान बहुत ही अहम माना जाता है। फरवरी महीने से ऑस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स राज्य के खेतों में अचानक बड़े पैमाने पर चूहे पाए जाने की शुरुआत हुई। किसानों ने उसकी फोटो तथा वीडियो भी जारी की होकर, खेतों से गोदामों तक हज़ारों चूहों के झुंड उसमें दिखाई दिए हैं। कुछ स्थानों पर तो ‘चूहों की बारिश’ होने की भी दावे किए गए हैं।

Mice-rain-australia-01-300x169इन चूहों के कारण किसानों की फसलों का भी प्रचंड नुकसान हुआ होकर, फसल का अगला हंगाम भी संकट में आने का दावा किसान कर रहे हैं। सभी प्रकार की उपाययोजनाओं के बाद भी चूहों का प्लेग रोकने में किसान तथा स्थानिक यंत्रणाएँ असफल हो रहीं हैं। राज्य में चूहों की संख्या करोड़ों की तादात में पहुँची होकर, अब उन्होंने हॉस्पिटल्स, स्कूल्स जैसे स्थानों में भी आतंक मचाने की शुरुआत की है। हॉस्पिटल में मरीजों को काटने तक चूहों की मजाल गई होकर, उसके सामने स्थानिक यंत्रणाएँ बेबस होने का चित्र सामने आ रहा है।

न्यू साऊथ वेल्स में पिछले कुछ हफ्तों में ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ बीमारी के २३ मरीज़ भी पाए गए हैं । अगर चूहों के प्लेग पर काबू नहीं पाया गया, तो इस बीमारी का संक्रमण फैल सकता है, ऐसा विशेषज्ञों ने जताया है। न्यू साऊथ वेल्स प्रशासन ने किसानों के लिए लगभग चार करोड़ डॉलर की वित्त सहायता भी घोषित की है। लेकिन चूहों के प्लेग ने न्यू साऊथ वेल्स के बाद क्वीन्सलँड, व्हिक्टोरिया और साऊथ ऑस्ट्रेलिया किन राज्यों में भी प्रवेश किया होकर, यह संकट अधिक गंभीर रूप धारण कर सकता है, ऐसा दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.