जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर भारत ने संघर्ष बंदी का उल्लंघन किया – पाकिस्तान का ढिंढोरा

इस्लामाबाद: जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी लष्कर ने किए गोलीबारी में भारत के २ जवान शहीद हुए हैं| पर भारत की सेना नियंत्रण रेखा पर संघर्षबंदी का उल्लंघन करके पाकिस्तानी जनता को लक्ष्य कर रही है, यह झूठा इल्जाम पाकिस्तान के लष्कर से किया जा रहा है| इतना ही नहीं तो, करतारपुर कॉरिडोर खोलकर पाकिस्तान ने भारत के साथ शांति स्थापित करने के लिए पहल करने का दावा पाकिस्तानी लष्कर के प्रवक्ता ने किया है| तथा पाकिस्तान को सेकुलरिज्म के सबक देने वाले भारत पहले इस तत्व का पालन करें, ऐसी अनाहुत सलाह भी पाकिस्तानी लष्कर के प्रवक्ता ने दी है|

जम्मू-कश्मीर, नियंत्रण रेखा, भारत, संघर्ष बंदी, उल्लंघन, किया, पाकिस्तान, ढिंढोरापाकिस्तान सेक्युलर अर्थात धर्मनिरपेक्ष होने तक इस देश के भारत के साथ संबंध नहीं सुधरेंगे, ऐसा भारत के लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था| पाकिस्तान का निर्माण धार्मिक कट्टरता के आधार पर होने से इस देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों का अधिकार हमेशा नजरअंदाज होता है| इसलिए इस देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की अवस्था जटिल हो रही है और कुछ दिनों पहले सामने आये ‘आसिया बीबी’ मामले की वजह से पाकिस्तान में कट्टरवाद अधिक तीव्र बनने की बात दुनिया के सामने स्पष्ट हुई है| ऐसी परिस्थिति में कट्टरवाद छोड़कर सेक्यूलर अर्थात धार्मिक औदार्यता का पुरस्कार किया, तो पाकिस्तान के भारत के साथ संबंध सुधर सकते हैं, ऐसा जनरल रावत ने इस देश को सूचित किया था|

भारतीय लष्कर प्रमुख के यह विधान पाकिस्तानी लष्कर को चुभते दिखाई दे रहे हैं| पाकिस्तानी लष्कर के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के मेजर जनरल असिफ गफूर ने भारतीय लष्कर प्रमुख को उत्तर देने का प्रयत्न किया है| करतारपुर कॉरिडोर मुक्त करके पाकिस्तान ने हम दूसरे धर्म का सम्मान करते हैं, यह दिखाया है, ऐसा मेजर जनरल कसूर असिफ गफूर ने कहा है| पर भारत सेकुलरिज्म का पालन नहीं कर रहा| भारत में अल्पसंख्यक की अवस्था जटिल है, ऐसा दावा मेजर जनरल गफूर ने किया है| एक पत्रकार परिषद में बोलते हुए मेजर जनरल गफूर ने भारत के विरोध में बुरा भला कहा है| कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर भारतीय लष्कर लगातार गोलीबारी कर रहा हैं और इस वर्ष में ५५ पाकिस्तानी नागरिक इस गोलीबारी में ढेर होने का ढिंढोरा मेजर जनरल गफूर ने किया है|

फिलहाल भारतीय लष्कर से जम्मू कश्मीर में शुरू आतंकवाद विरोधी कार्रवाईयों का जोरदार झटका पाकिस्तान के लष्कर को लग रहा है| आतंकवादी संगठनों के कमांडर ढेर हो रहे हैं और इन आतंकवादी संगठनों को नए कमांडर प्राप्त करना कठिन हो रहा है| ऐसी परिस्थिति में भारत से चर्चा करके कुछ समय शांति स्थापित करना यह पाकिस्तानी लष्कर की आवश्यकता बन रही है| पर वैसा करते हुए हम शांति का पुरस्कार कर रहे हैं, यह दिखा कर पाकिस्तान का लष्कर अपनी आबरू की रक्षा करते दिखाई दे रहा हैं| पर भारत ने पाकिस्तान से आया चर्चा का प्रस्ताव पाकिस्तान आतंकवादी धारणा छोड़ देने तक नहीं स्वीकारेगा ऐसी स्पष्ट भूमिका ली है|

भारत अपनी यह भूमिका बदले और उनसे चर्चा करें, इसके लिए पाकिस्तान अनेक प्रयास कर रहा है| पाकिस्तान की मानसिकता अब बदली है| हम पर विश्वास रखें, ऐसा प्रधानमंत्री इम्रान खान भारत को बता रहे हैं| उस समय पाकिस्तान के लष्कर सरकार दे रहे चर्चा के प्रस्ताव को समर्थन दे रहा है, ऐसा संदेश भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान ने दिया था| फिलहाल पाकिस्तान की वित्त व्यवस्था संवारने के लिए इस देश को भारत के साथ संबंध सुधारने की आवश्यकता लग रही है|

एक बार यह आवश्यकता खत्म हुई कि, पाकिस्तान भारत का विश्वासघात करने के सिवाय नहीं रह सकता, ऐसा भारतीय विश्लेषक कह रहे हैं| इससे पहले भी पाकिस्तान ने भारत को ऐसे ही आश्वासन दिए थे| एवं उसके बाद आतंकवादी हमले करके भारत का विश्वासघात किया था इसकी याद विश्लेषक दिला रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.