श्रीलंका दक्षिण एशिया में भारत का विश्वासू सहयोगी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली / जाफना: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री रानील विक्रमसिंघे ने इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा उद्घाटन किया है।

श्रीलंका यह भारत का केवल पड़ोसी देश न होकर दक्षिण आशिया और हिंद महासागर क्षेत्र का विशेष एवं विश्वासक साझेदार देश होने की बात प्रधानमंत्री मोदी ने कही है। तथा अच्छा समय हो या बुरा समय भारत हमेशा श्रीलंका कि सहायता में पहला दौड़ता आएगा, ऐसी गवाही प्रधानमंत्री मोदी ने इस समय दी है।

सन २०१६ में भारत की मदद से श्रीलंका ने इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया है। इस सेवा के अंतर्गत ८८ एंबुलेंस की खरीदारी करने के लिए भारत ने श्रीलंका को निधि उपलब्ध कराया था। इस सेवा का श्रीलंका के जनता को बहुत फायदा हुआ है। पिछले वर्ष नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका को भेंट दी थी। उस समय इस सेवा के विस्तार के विषय में चर्चा हुई थी। उसके अनुसार शनिवार को इस एंबुलेंस सेवा का विस्तार हुआ है और अब श्रीलंका के बचे हुए ७ प्रांत में यह सेवा कार्यान्वित होनेवाली है। इस सेवा के अनुसार श्रीलंका में २०९ एंबुलेंस का उद्घाटन होगा। इसके लिए भारत में निधि प्रदान किया है।

इसी दौरान, श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने भारत सरकार के आभार माने हैं और यह सेवा दोनों देशों में द्विपक्षीय सहयोग का महत्वपूर्ण स्तर है, ऐसा कहा है। इस कार्यक्रम को श्रीलंका के जाफना में श्रीलंका के मंत्री एवम शिष्टमंडल और भारत के श्रीलंका के उच्चायोग तरनजीत सिंह संधू उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और श्रीलंका की जनता को संपर्क एवं संवाद बढ़ाने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.