एससीओ के वजह से भारत-पाकिस्तान संबंध सुधरेंगे – चीनके विदेशमंत्री का विश्वास

बीजिंग: शांघाय कोऑपरेशन ऑर्गनायझेशन (एससीओ) की वजह से भारत और पाकिस्तान के संबंध मे बना तनाव कम होगा और दोनों देशों के संबंध सुधरेंगे ऐसा दावा चीन के विदेश मंत्री वैंग ई ने किया है। एससीओ का सदस्यत्व मिलने के बाद भारत और पाकिस्तान पर सम्बन्ध सुधारने की नैतिक जिम्मेदारी होने की बात चीन के विदेशमंत्री ने कही है। पर पाकिस्तान से होनेवाले भारत विरोधी कारवाईयों कि तरफ चीन के विदेशमंत्री ने नजरअंदाज किया है।

एससीओ, वजह, भारत, पाकिस्तान, संबंध सुधरेंगे, विदेशमंत्री, विश्वास, चीन, रशियाचीन के क्विंगदाओ में हालही में संपन्न हुए एससीओ की बैठक में भारत और पाकिस्तान इस संगठन के सदस्यत्व के तौर पर शामिल किए गए हैं। चीन एवं रशिया के राष्ट्रप्रमुख ने एससीओ में भारत के प्रवेश का स्वागत किया है तथा इन ८ देशों की सदस्य संघटना में भारत महत्वपूर्ण भूमिका संपन्न करेगा, ऐसा विश्वास रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने व्यक्त किया था।

एशिया में भारत के इस प्रवेश के बारे में बोलते हुए यह गट भारत और पाकिस्तान में संबंध सुधारने के लिए सहायक होगा, ऐसा दावा चीन के विदेश मंत्री वैंग ई ने किया है। साथ ही एससीओ की सदस्यता स्वीकारने से पहले भारत और पाकिस्तान ने हस्ताक्षर किए करार की याद चीन के विदेश मंत्री ने दिलाई है। एससीओ के जिम्मेदार सदस्य के तौर पर भारत और पाकिस्तान एक दूसरों से मैत्रीपूर्ण संबंध रखेंगे तथा एक दूसरे को शत्रु के तौर पर नहीं देखेंगे, ऐसा चीन के विदेश मंत्री ने कहा है।

ऐसा होने पर भारत एवं पाकिस्तान में अच्छे संबंध के लिए एससीओ एक बड़ा अवसर होगा, ऐसा दावा चीन के विदेश मंत्री ने किया है। इससे पहले भी भारत ने चीन ने भारत एवं पाकिस्तान में मतभेद दूर करने के लिए चीन सकारात्मक भूमिका संपन्न करेगा, ऐसा विश्वास व्यक्त किया था। पर किसीभी रुप से चीन भारत एवं पाकिस्तान के विवाद में मध्यस्थ की भूमिका संपन्न करने में उत्सुक होने के संकेत से मिल रहे हैं। ऐसे मध्यस्थता को भारत का विरोधी होकर इस संदर्भ में भारत ने समय-समय पर अपनी भूमिका स्पष्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.