खुदरा बाज़ार में सोने की कीमत 59 हज़ार से अधिक हुई

मुंबई – सोमवार के दिन देश के खुदरा बाज़ार में 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम के लिए 59,300 रुपए हुआ। इसी दौरान प्रति किलो चांदी की कीमत 74,200 रुपयों के रेकार्ड स्तर पर जा पहुँची। कोरोना का संकट, अमरीका और चीन के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि पर सुरक्षित निवेश के विकल्प के स्वरूप सोने की खरीद में हुई बढ़ोतरी की वजह से सोने की किमतों में रिकार्ड उछाल आया है।

सोने की कीमत

अमरीका, यूरोप, एशिया और अफ्रीकी महाद्विप में कोरोना के मरीज़ों की संख्या तेज़ गति से बढ़ रही है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा 22 लाख पर जा पहुँचा है। धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाया जा रहा है, लेकिन देश में छोटे-बड़े कारोबारियों का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। देश के साथ जागतिक अर्थव्यवस्था की गति भी धीमी हुई है। जागतिक अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट हुई है और आर्थिक मंदी की शुरूआत होने के दावे किए जा रहे हैं। कई देशों की सेंट्रल बैंकों ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आर्थिक पैकेज घोषित किए हैं। फिर भी अब तक इसके सकारात्मक असर सामने नहीं आ रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर सुरक्षित निवेश के लिए सोने की खरीद करने की ओर ज़ोर बढ़ रहा है।

इसी बीच कोरोना की महामारी की वजह से आम नागरिक, नए कारोबार और छोटे व्यावसायिकों के हुए नुकसान की ओर देखा जाए तो सोने के ज़ेवरातों को रखकर दिए जा रहे बगैर कृषि कर्ज के लिए फिलहाल तय की गई सीमा 75% से बढ़ाकर 90% करने का निर्णय रिज़र्व बैंक ने किया था। यह सहुलियत 31 मार्च, 2021 तक उपलब्ध कराई गई है। रिज़र्व बैंक के इस निर्णय की वजह से सोने की खरीद में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी है। इस वर्ष के पहले सात महीनों में सोने के कीमतों में 30% से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है।

इसी बीच वायदा बाज़ार में अगस्त महीने में सोने की किमतों में 1.89% गिरावट देखी गई है। इससे मल्टिपल कोमॉडिटी एक्सचेंज में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत गिरावट के साथ 55,290 रुपयों के स्तर पर जा पहुँची है। लेकिन, वायदा बाज़ार में चांदी की कीमतों में देखी गई बढ़ोतरी बरकरार रहने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। सितंबर महीने के वायदा बाज़ार मे चांदी की कीमत प्रति किलो 74,160 हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.