भारत-फिलिपाईन्स ने किए चार समझौते

मनिला – फिलिपाईन्स की यात्रा कर रहे भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार के दिन फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रीगो दुअर्ते से द्विपक्षीय बातचीत की| इस दौरान दोनों देशों में सागरी क्षेत्र, सुरक्षा, विज्ञान और तकनीक, पर्यटन एवं संस्कृति जैसे क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए समझौते किए गए|

‘भारत और फिलिपाईन्स यह दोनों देश आतंकवाद का शिकार हए है| कई दशकों से भारत को सीमा के उसपार मौजूद आतंकियों से लक्ष्य किया जा रहा है| इसी लिए दोनों देशों ने आतंकवाद के विरोध में एक होकर लडने का तय किया है’, ऐसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा| राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते के साथ हुई द्विपक्षीय बातचीत दोनों देशों के लिए लाभ कारक साबित होने की बात राष्ट्रपति कोविंद ने कही|

भारत और फिलिपाईन्स के राजनयिक संबंधों को ७० वर्ष पूरे हो रहे है| इस अवसर पर राष्ट्राध्यक्ष कोविंद की फिलिपाईन्स यात्रा अहमियत रखती है| उनकी इस यात्रा में दोनों देशों के बीच रक्षा?एवं सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार, कृषि, विज्ञान और तकनीक के अलावा निवेष के मुद्दे पर बातचीत हुई| इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद ने फिलिपाईन्स की कंपनियों को भारत में निवेष करने के लिए आमंत्रित किया|

इसी बीच भारत और फिलिपाईन्स की नौसेना ने ‘व्हाईट शिपिंग’ यानी व्यापारी यातायात संबंधी माहिती का अदान-प्रदान करने के लिए समझौता किया| ‘साउथ चाइना सी’ से चीन और फिलिपाईन्स में बना वाद शिखर पर जा पहुंच रहा है| कुछ महीनों पहले फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने अपनी नौसेना को चीन के जहाजों पर आत्मघाती हमलें करने के आदेश देने की धमकी भी दी थी|

इस पृष्ठभूमि पर भारत और फिलिपाईन्स के बने संबंधों की ध्यान आकर्षित हो रहा है| फिलिपाईन्स की यात्रा के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जापानी की यात्रा करने की तैयारी में है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.