सटिक हमला करने में सक्षम अमरिकी ‘एक्सकैलिबर’ भारतीय सेना के बेडे में दाखिल 

नई दिल्ली – भारतीय सेना में अमरिका के बने सटिक हमला करनेवाले १५५ एमएमएक्सकैलिबर’ तोंप के गोलें दाखिल किए गए है| ‘१५५ कैलिबर होवित्झर’ तोंप से छोडे जाने के बाद सैटेलाईट से प्राप्त होनेवाले निदेश के अनुसार यह गोंले अपने लक्ष्य पर जाकर टकराते हैसाथ ही स्वदेश में बने धनुष होवित्झर तोंफ भी सेना के बेडे में शामिल की गई हैभारतीय सेना की कमांडर्स कान्फरन्स के दौरान यह जानकारी प्रदान की गई| 

फिलहाल जम्मूकश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के साथ भारतीय सेना का जोरदार संघर्ष शुरू हैइस संघर्ष में अपने तीन नागरिक मारे जाने का दावा पाकिस्तान कर रहा है और इस मामले में पाकिस्तान ने भारत के उपउच्चायुक्त को समन्स भी दिया हैपाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल बाजवा ने कश्मीर की नियंत्रण रेखा को भेंट देकर फिर एक बार कश्मीर के लिए आखरी क्षण तक संघर्ष करने का इशारा दियाइस पृष्ठभूमि पर भारतीय सेना की मारकक्षमता की प्रखरता बढानेवाले १५५ एमएम एक्सकैलिबनर’ एवं धनुष होवित्झर तोंप का सेना के बेडे में हुआ समावेश काफी अहमियत रखता है| 

अमरिका में बनें एक्सकैलिबर’ का हमला काफी सटिक होने की बात कही जा रही है५० किलोमीटर दूरी का लक्ष्य इस तोंप गोले के साथ बडी सटिकता से ध्वस्त करना मुमकिन होता हैसाथ ही १५५ एमएम के होवित्झर तोंप से भी यह गोलें दागे जा सकते हैअमरिकन सेना ने अफगानिस्तान में आतंकवादविरोधी युद्ध में इन गोलों का काफी प्रभावी इस्तेमाल किया था| 

यही एक्सकैलिबर’ गोलें अब भारतीय सेना को प्राप्त हुए हैभारतीय सेना भी पाकिस्तान पुरस्कृत आतंकियों का सामना कर रही हैइस वजह से भारतीय सेना के बेडें में शामिल हुए इन गोलों का इस्तेमाल भारत भी वैसे ही प्रभावी तरिके से कर सकेगा| 

पीओके में करीबन ५०० आतंकी जम्मूकश्मीर में घुसपैठ करने की तैयारी में होने का दावा भारत के सेनाप्रमुख ने हालही में किया थासाथ ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर फिर से आतंकी अड्डे कार्यान्वित किए होने की बात भी स्पष्ट हुई हैभारत पर आतंकी हमला हुआ या वैसी कोशिश भी हुई तो भारत पाकिस्तान में घुंसकर कार्रवाई करेगाऐसी चेतावनी भारत के नेता एवं लष्करी अधिकारी दे रहे है| 

लेकिनअगले दौर में पीओके में होनेवालें आतंकियों के ठिकाने तबाह करने के लिए भारतीय सेना एक्सकैलिबर’ तोंप गोलों का इस्तेमाल कर सकेगीसाथ ही भारतीय सेना की चौकियां और रियासी क्षेत्रों पर गोलिबारी एवं मॉर्टर्स का हमला करनेवाली पाकिस्तानी सेना की चौकियां एवं बंकर्स तबाह करने के लिए भी इन एक्सकैलिबर’ का इस्तेमाल हो सकता है| 

इसी कारण आगे के दिनों में कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करके भारत को चुनौती देनेवाली पाकिस्तानी सेना को सबक सीखाना भारतीय सेना के लिए और भी आसान होगा| ‘एक्सकैलिबर’ की सटिकता के कारण पाकिस्तानी सेना की चौकियां और बंकर्स एवं आतंकियों के ठिकानों का बडा नुकसान होगासाथ ही भारत अपने रियासी क्षेत्र पर हमलें कर रहा हैयह आरोप करना भी पाकिस्तान के लिए कठिन होगा| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.