शरणार्थियों की वजह से यूरोप को भयंकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है – हंगेरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन

बुडापेस्ट: अफ्रीका से यूरोप में शरणार्थी घुसाने वाली स्वयंसेवी संस्थाएं मतलब ‘व्हाईट कॉलर’ मानवी तस्करी है, ऐसा आरोप इटली के अंतर्गत रक्षा मंत्री ‘मैटियो सैल्व्हिनी’ ने किया था| उनके इस आरोप पर हंगेरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने समर्थन दिया है और इसके लिए सैल्व्हिनी का अभिनन्दन भी किया है| उसी समय बड़ी संख्या में यूरोप में घुसने वाले इस्लामधर्मी शरणार्थियों की वजह से यूरोप को भयंकर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, ऐसी चेतावनी ओर्बन ने दी है|कुछ हफ़्तों पहले जर्मनी की चांसलर मार्केल ने इस्लाम जर्मनी का हिस्सा है, ऐसा कहा था| इसका सन्दर्भ देकर ओर्बन ने इस न्याय से सोचा जाए तो जर्मनी इस्लाम का हिस्सा साबित होता है, ऐसी चेतवानी दी है|

शरणार्थियों, यूरोप, भयंकर समस्या, सामना, विक्टर ओर्बन, बुडापेस्ट, हंगेरीइटली में नई सरकार सत्ता में आई है और इस सरकार ने शरणार्थियों के खिलाफ निश्चित भूमिका अपनाई है| शरणार्थियों को स्वीकार करने से स्पष्ट रूपसे इन्कार करके इटली की नई सरकार ने इस समस्या पर आयोजित की ‘मिनी समिट’ पर बहिष्कार डालने की धमकी दी है| वहीं इटली के अंतर्गत रक्षा मंत्री मैटियो सैल्व्हिनी ने यूरोप में शरणार्थियों को घुसाने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं की तीखी आलोचना शुरू की है| अफ्रीका के शरणार्थियों को यूरोपीय देशों में घुसाने वाली स्वयंसेवी संस्थाएं मतलब ‘व्हाईट कॉलर मानवी तस्कर’ हैं, इन शब्दों में सैल्व्हिनी ने अपना क्रोध व्यक्त किया था| साथ ही इन स्वयंसेवी संस्थाओं को समर्थन देने की भूमिका स्वीकारने वाले यूरोपीय महासंघ की भी सैल्व्हिनी ने कड़ी आलोचना की थी|

हंगेरी के प्रधानमंत्री ओर्बन ने इटली के अंतर्गत रक्षा मंत्री ने की आलोचना का सन्दर्भ बुडापेस्ट की एक परिषद में किए अपने एक भाषण में दिया है|सैल्व्हिनी ने सत्य बोला है, ऐसा कहकर इसके लिए ओर्बन ने उनकी प्रशंसा की है| इस कार्यक्रम में अपने विचार स्पष्ट रूपसे रखते समय ओर्बन ने शरणार्थियों के बारे में कठोर चेतावनी दी है| इस्लाम धर्मी शरणार्थियों को यूरोपीय देशों में घुसाने के पीछे षडयंत्र है| ‘संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने विश्वभर में व्यापक स्तर पर शरणार्थियों के स्थानांतरण की योजना हाल ही में रखी थी| यूरोपीय नेताओं ने और यंत्रणाओं ने भी इसी तरह की योजनाएं शुरू की हैं’, इस बात की तरफ ओर्बन ने ध्यान आकर्षित किया है|

इसके विघातक परिणाम आने वाले समय में सामने आएंगी, ऐसा कहकर ओर्बन ने इसके लिए जर्मनी का प्रमाण दिया है|इस्लाम जर्मनी का हिस्सा है, इसे मान लिया तो फिर जर्मनी यह इस्लाम का हिस्सा है, इसे मान लेना ही पड़ेगा, ऐसा तर्क हंगेरी के प्रधानमंत्री ने किया है|लेकिन इसे किस तरह से प्रत्युत्तर दिया जा सकता है, यह हंगेरी को मालूम है, ऐसा कहकर इस षडयंत्र को अपनी सरकार सफल नहीं होने देगी, ऐसा ओर्बन ने कहा है| साथ ही यूरोपीय महासंघ को यूरोपीय जनता की तरफ से पैसा लेकर उसे शरणार्थियों को देना है, ऐसा और एक गंभीर आरोप ओर्बन ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.