‘बेल्ट ऍण्ड रोड’ परियोजना के जरिए चीन ने ‘एनाकोंण्डा’ की तरह भक्ष्य को घेर रखा है – अमरिकी वरिष्ठ नौसेना अधिकारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ‘‘बेल्ट ऍण्ड रोड’ परियोजना के जरिए चीन जागतिक स्तर पर शक्तिशाली नौसेना तैयार कर रहा है| इस परियोजना के लिए चीन दुसरे देशों से निरर्थक और आर्थिक संकट के लिए कारण होनेवाले समझौते कर रहा है और उन देशों की सार्वभौमता का गला घुट रहा है| चीन एनाकोण्डा की तरह इन देशों को अपने घिरे में लेकर उनका निवाला लेने की तैयारी में है’’, यह इशारा अमरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ‘एडमिरल जॉन रिचर्डसन’ इन्होंने दिया है| चीन के इस घिरे में श्रीलंका, पाकिस्तान, जिबौती यह देश फंस चुके है, यह उन्होंने नमुने के तौर पर कहा|

अमरिकन कांग्रेस के सामने बात करते समय ‘नेव्हल ऑपरेशन्स’ के प्रमुख एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने अमरिकी नौसेना की चुनौतीयों की जानकारी रखी| अमरिकी नौसेना को चीन और रशियासे बने खतरे में बढोतरी हो रही है| इस में भी चीन की नौसेना का विस्तार यह अमरिकी नौसेना एवं अंतरराष्ट्रीय हितसंबंधों के लिए भी खतरनाक होने का इशारा एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने दिया| चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग इन्होंने एशिया, अफ्रीका और यूरोपीय देशों पर थोप दी हुई ‘बेल्ट एण्ड रोड’ परियोजना चीन की नौसेना के विस्तार के लिए कारण साबित हो रही है, यह एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने बताया है|

इस बेल्ट एण्ड रोड परियोजना के जरिए चीन ने एशिया, अफ्रीका और यूरोपीय देशों के साथ कुछ समझौते किए है| यह समझौते इन देशों की अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिकूल साबित हो रहे है, यह जानकारी रिचर्डसन इन्होंने अमरिकी कांग्रेस के सामने रखी| अपनी नौसेना की शक्ति बढाने के लिए चीन इस परियोजना के जरिए सियासी, आर्थिक, लष्करी एवं सामाजिक घटक मरोड रहा है, यह आरोप अमरिकी नौसेना अधिकारी ने रखा है| चीन की इस ‘मोडस ऑपरन्डी’ के जाल में यह देश फंस चुके है और उनकी अर्थव्यवस्था दिवालिया निकलने के निकट है, इस पर एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने ध्यान केंद्रीत किया है|

अपने आर्थिक जाल में खिंचने के बाद चीन इन देशों की बंदरगाहों पर कब्जा करके अपने नौसेना की शक्ति बढा रहा है| चीन की यह नीति यानी अजगर ने अपना भक्ष्य का निवाला लेने से पहले उसे घिरे में दबोचकर अधमरा करने जैसा है, यह आलोचना एडमिरल रिचर्डसन इन्होंने की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.