चीन के लष्करी सामर्थ्य से चिंता में बढोतरी – जापान के रक्षामंत्री तारो कोनो

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरटोकियो: पिछले महीने में राष्ट्रीय दिन के अवसर पर चीन ने प्रदर्शित किए अपने लष्करी सामर्थ्य पर जापान ने चिंता व्यक्त की है| चीन के मिसाइल सिर्फ जापान ही नही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा बनानेवाले है, यह आलोचना जापान के रक्षामंत्री तारो कोनो ने की है| साथ ही क्षेत्रीय स्थिरता और शांति स्थापित करनी है तौ अपने इस अपारदर्शी लष्करी सामर्थ्य को लेकर चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने खुलासा करें, यह मांग जापान के रक्षामंत्री कोनो ने की है|

महीने पहले पिपल्स लिबरेशन ऑफ चाइना के स्थापना दिन के अवसर पर राजधानी बीजिंग में लष्करी संचलन का आयोजन किया गया था| इस संचलन में चीन ने मिसाइल, ड्रोन्स, स्टेल्थ विमान, अंतरमहाद्विपीय मिसाइल एवं मिसाइल विरोधी यंत्रणा रखकर शक्ति प्रदर्शन किया था| चीन के इस शक्तिप्रदर्शन पर अमरिका ने आलोचना की थी| इसके बाद अब जापान के रक्षामंत्री तारो कोनो ने भी एक समाचर पत्र के साथ बोलते समय चीन के अपारदर्शी रक्षा खर्च पर आलोचना की है|

हमेशा की तरह इस वर्ष भी चीन अपना रक्षा खर्च, उद्देश्य अंरराष्ट्रीय समुदाय के सामने स्पष्ट करने से दूर रहा है| चीन हमेशा ही अपने रक्षा सामर्थ्य को लेकर अपारदर्शी रहा है| इस बारे में जापान ने चीन को हर तरह से समझाया और रक्षा खर्च की जानकारी सार्वजनिक करने का निवेदन किया| पर, चीन की गतिविधियों में जरा भी सुधार नही हुआ है, यह आलोचना रक्षामंत्री कोनो ने की|

चीन के इस अपारदर्शी रक्षा खर्च की वजह से पिछले महीने में लष्करी संचलन के समय प्रदर्शित किए बैलेस्टिक और हायपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उद्देश्य स्पष्ट नही हो रहा| चीन के मिसाइल पडोसी देशों के लिए चेतावनी साबित होते है| साथ ही इन मिसाइलों की वजह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी खतरा बनता है, यह दावा जापान के रक्षामंत्री ने संबंधित समाचार पत्र से की बातचीत के दौरान किया|

पिछले महीने में चीन ने प्रदर्शित किए हथियारों में से हायपरसोनिक मिसाइल पर जापान ने चिंता व्यक्त की है| इस हायरपसोनिक मिसाइल की तैनाती जापान की सुरक्षा के लिए चुनौती साबित होगी, यह दावा जापान एवं अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषक कर रहे है| चीन के यह मिसाइल जापान की युद्धपोत एवं लष्करी अड्डे और संवेदनशील ठिकानों को लक्ष्य करने की क्षमता रखते है| पर, इन मिसाइलों को जवाब देने के लिए जरूरी प्रगत यंत्रणा जापान के हाथ में नही है|

इसी बीच पहले ही उत्तर कोरिया ने किया बैलेस्टिक मिसाइलों का भंडार जापान के लिए चिंता का विषय बना है| ऐसी स्थिति में चीन के हायपरसोनिक मिसाइल जापान की चिंता बढा रहे है| चीन के हायपरसोनिक मिसाइलों को जवाब देने के लिए सक्षम यंत्रणा प्रदान करने का प्रस्ताव अमरिका ने पेश किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.