बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमलें में १२२ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरओंगादौगौ – बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र मेंअर्बिंदामें हुए आतंकी हमले में १२२ लोग मारे गए है| इनमें ३५ नागरिक और ८० आतंकियों का समावेश है| इस हमले के पीछे आतंकी संगठन होने की कडी आशंका स्थानिय सूत्रों ने व्यक्त की है| बुर्किना फासो में हुआ यह हमला पिछले पांच वर्ष में हुए सबसे अधिक भीषण आतंकी हमलें में से एक कहा जा रहा है|

बुर्किना फासो केसौमप्रांत केअर्बिंदाशहर में मंगलवार के दिन बाईक पर पहुंचे आतंकियों ने यह हमला किया| इस दौरान आतंकियों ने अर्बिंदा में स्थापित लष्करी अड्डा और लोगों पर अंधाधूंद गोलीबारी की| इस दौरान ३५ लोग जगह पर ही मारे गए| इनमें ३१ महीला होने की जानकारी बुर्किना फासो की सरकार ने साझा की| इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते समय बुर्किना फासो की सेना ने ८० आतंकियों को खतम किया, तभी सैनिक मारे जाने की जानकारी सेना ने दी है

आतंकवादी और सेना के बीच काफी घंटों तक मुठभेड होती रही| इस दौरान अपने सैनिकों ने बडी वीरता दिखाई है, यह ऐलान भी बुर्किना फासो के राष्ट्राध्यक्षरोश मार्क ख्रिस्तिअन कबोरेने किया| इस हमले में २६ लोख घायल हुए है और इनमें छह नागरिक होने की बात राष्ट्राध्यक्ष रोश ने कही| बुर्किना फासो एवं साहेल क्षेत्र की किसी भी संगठन ने अभीतक इस हमले की जिम्मेदारी नही उठाई है|

बुर्किना फासो में अल कायदा और आयएस से जुडे आतंकी संगठनों की बडी मौजुदगी है| यह आतंकी संगठन देश में लगातार हमलें कर रही है| पर किसी भी संगठन ने अभी तक इस हमलें की जिम्मेदारी नही उठाई है| इस वजह से मंगलवार के दिन हुए हमले के लिए भी इन्हीं में से एक संगठन जिम्मेदार होने की कडी संभावना बुर्किना फासो की सुरक्षा यंत्रणा ने व्यक्त की है|

वर्ष २०१३ में फ्रान्स के नेतृत्व में अफ्रीका के साहेल क्षेत्र के बुर्किना फासो, नायजेर, माली, मॉरिशेनिया और चाड इन देशों में आतंकियों के विरोध में बडी लष्करी मुहीम शुरू की गई थी| इस मुहीम के तहेत ६०० आतंकियों को ढेर किया गया था| इसके बाद इन देशों में आतंकी हमलें होना कुछ समय के लिए बंद हुआ था| पर, पिछले वर्ष से आतंकियों ने फिर से साहेल क्षेत्र में हमलें शुरू किए दिखाई दे रहे है|

इस महीने में शुरू के दिनों में बुर्किना फासो में आतंकियों ने ख्रिस्तधर्मियों के प्रार्थनास्थल पर किए हमले में १४ लोग मारे गए थे| पिछले महीने में सेना ने बाम और लोराम प्रांत में की कार्रवाई में ३२ आतंकियों को मारा गया था| इसी बीच बुर्किना फासो के इन बढते आतंकी हमलों के पीछे पडोसी देश माली में मौजुद आतंकी संगठनों का बढता प्रभाव प्रमुख कारण समझा जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.