बुर्किना फासो में हुए हमले में २० लोगों की मौत

Third World Warऔगादोगौ: पश्‍चिमी अफ्रीका के बुर्किना फासो में रविवार के दिन हुए हमले में २० लोग मारे गए| यह महाल चरमपंथी गुटों ने किया आतंकी हमला होने की बात कही जा रही है| लेकिन, अभी इस बात का समर्थन नही हुआ है| पिछले कुछ महीनों से बुर्किना फासो में आतंकी गुटों ने प्रार्थनास्थलों को लक्ष्य करने के लिए हमलें किए थे| इस पृष्ठभूमि पर हुआ यह हमला ध्यान आकर्षित कर रहा है|

रविवार के दिन बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से में अर्बिंदा जिले के एक गांव में हथियारी हमलावरों के गुट ने हमला किया| इस हमले में कम से कम १९ लोग मारे गए है और १३ से अधिक जख्मी हुए है| जख्मी में से कई लोगों की स्थिति गंभी है और मृतकों की संख्या में बढोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है| पिछले तीन महीनों में बुर्किना फासो में हुआ यह चौथा बडा हमला माना जा रहा है| इस हमले के बाद सोमवार के दिन प्रशासन ने आपात बैठक करने की जानकारी सूत्रों ने दी|

इस दौरान बुर्किना फासो में हो रहे इन हमलों में आतंकी गुटों का हाथ है और इन गुटों को खाडी देशो की सहायता प्राप्त हो रही है, यह आरोप एक रपट में किया गया है| ‘एड टू द चर्च इन नीड’ इस गुट ने यह रपट तैयारी की है और इसमें बुर्किना फासो के साथ अफ्रीका के सहारा क्षेत्र के देशों में प्रार्थनास्थलों पर हो रहे हमलों में बढोतरी होने का दावा भी किया गया है| अफ्रीका में हो रहे इन हमलों के पीछे अन्सरउल इस्लाम और आईएस जैसे गुटों का हाथ होने की बात भी इस रपट में दर्ज है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.