अल कायदा के समर्थक अमरिका पर हमला करें – अल कायदा प्रमुख आयमन अल जवाहिरी

कैरो: ‘जेरुसलेम को इस्राइल की राजधानी घोषित करके तेल अविव में स्थित अमरिका का दूतावास जेरुसलेम में स्थानांतरित करने वाला अमरिका इस्लाम का दुश्मन है। इस अमरिका के खिलाफ विश्वभर के इस्लाम धर्मी युद्ध पुकारें’, इस शब्दों में अल कायदा प्रमुख आयमन अल जवाहिरी ने उकसाया है। सत्रह सालों पहले अमरिका पर किए ९/११ हमले की पृष्ठभूमि पर, जवाहिरी ने अल कायदा समर्थकों को यह सन्देश दिया है।

अल कायदा, समर्थक, अमरिका, हमला, प्रमुख, आयमन अल जवाहिरी, कैरोअल कायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों के ऑनलाइन विडियो पर नजर रखने वाले अमरिका के ‘साईट’ इस समूह ने जवाहिरी के नए विडियो की जानकारी दी है। इस तीस मिनट के विडियो में जवाहिरी ने अमरिका और इस्राइल पर निशाना साधा है। ‘अमरिका निधर्म होने का नाटक कर रहा है, लेकिन अमरिका ही इस्लाम के एक नंबर का दुश्मन है, ऐसा जवाहिरी ने कहा है। इसके लिए जेरुसलेम के सन्दर्भ में अमरिका ने लिए निर्णय का प्रमाण जवाहिरी ने दिया है।

अल कायदा, समर्थक, अमरिका, हमला, प्रमुख, आयमन अल जवाहिरी, कैरोसाथ ही अमरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए जवाहिरी ने १४ सूचनाएं दी हैं। इसमें विश्वभर के इस्लाम धर्मी और अल कायदा के समर्थकों को एक होने का आवाहन जवाहिरी ने किया है। अमरिका का इस्राइल को समर्थन, सऊदी अरेबिया और अन्य अरब देशों में अमरिका के सैनिकों की तैनाती यह इस्लाम के खिलाफ है और इसके लिए विश्वभर के इस्लाम धर्मियों ने एक होकर अमरिका के खिलाफ संघर्ष पुकारने की आवश्यकता है, ऐसा जवाहिरी ने कहा है।

इसके पहले मई महीने में प्रसिद्ध हुए विडियो में भी जवाहिरी ने विश्वभर के अपने समर्थकों को अमरिका और इस्राइल पर हमले करने के लिए उकसाया था। जेरुसलेम पर पैलेस्टिनियों का हक होने का दावा जवाहिरी ने किया था। उसके बाद इजिप्त और खाड़ी के अन्य कट्टरपंथी नेताओं ने भी जेरुसलेम के सन्दर्भ में अमरिका ने लिए फैसले की आलोचना करके जवाहिरी के उकसावे का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.