‘किंसिजर की मध्यस्थता से अमरीका और रशिया के बीच का तनाव कम होगा’ : रशिया का आशावाद

मॉस्को/वॉशिंग्टन, दि. २८ : ‘रशिया-अमरीका संबंधों के अभ्यासक हेन्री किसिंजर, दोनो देशों के बीच के संबंध सुधारने के लिये कोशिश कर सकते हैं| दोनो देशों के बीच का तनाव कम करने के लिये किसिंजर की मध्यस्थता महत्त्वपूर्ण साबित होगी’ ऐसा दावा रशियन राष्ट्राध्यक्ष कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोव्ह ने किया| फिलहाल अमरीका और रशिया की किसी भी स्तर पर चर्चा शुरू नहीं है| उभय देशों के संबंध बर्फ़ जमे हुए हालात जैसै हैं, ऐसा रशिया ने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट किया था|

pg061जर्मनी का अग्रसर अख़बार ‘देर बिल्ड’ ने रशिया और अमरीका के बदलते समीकरणों के बारे में एक ख़बर प्रकाशित की| ‘किसिंजर नया शीतयुद्ध रोक देंगे’ इस शीर्षक से छापी ख़बर में जर्मन अखबार ने, ‘वे दोनो देशों के बीच के संबंध सुधारने के लिये मध्यस्थता कर सकते हैं’ ऐसी टिप्पणी की है| अमरीका-रशिया संबंधों में तनाव के लिए ज़िम्मेदार रहनेवाले युक्रेन के बारे में किसिंजर ने ‘मास्टर प्लॅन’ तैयार किया है, ऐसा दावा इस अखबार ने किया|

‘अमरीका के नियोजित राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच किसिंजर सुलह कर सकते हैं| इसीके तहत अमरीका के डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार, ‘क्रिमिआ यह रशिया का ही हिस्सा है’ ऐसा ऐलान कर सकती है| वहीं, रशिया भी युक्रेन के पूर्वोत्तर इलाके में तैनात की गई सेना तथा अलगावादी गुटों को पीछे हटाएगी, ऐसी उम्मीद जर्मन समाचारपत्र ने ज़ाहिर की|

वहीं, ‘पॉलिटिको’ इस युरोप के मैगजीन ने, ‘अमरीका के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ किसिंजर अक़्सर रशियन राष्ट्राध्यक्ष से मिलते हैं’, ऐसी जानकारी दी| ‘ट्रम्प ने अपने विदेशमंत्रीपद के लिए घोषित किये हुए, ‘एक्सॉन मोबिल’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ‘रेक्स टिलरसन’ के साथ किसिंजर ने राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से मुलाक़ात की थी| इसी कारण ट्रम्प और पुतिन के बीच सहयोग का नया पर्व शुरू करने के लिए किसिंजर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं’ ऐसा दावा भी इस दैनिक ने किया|

पिछले कुछ दिनों से मीडीया में जारी की जा रहीं खबरों के सिलसिले में रशियन राष्ट्राध्यक्ष के प्रवक्ता पेस्कोव्ह से जब इसके बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने भी, ‘रशिया-अमरीका संबंध सुधारने के लिये किसिंजर की कोशिशों का स्वागत किया जायेगा, ऐसा कहा है| साथ ही, ‘किसिंजर यह बहुत ही बुद्धिमान राजनयिक हैं| अमरीका-रशिया के संबंधों की काफी गहराई से उन्हें जानकारी है| उनके पास प्रदीर्घ अनुभव है’ ऐसा कहते हुए पेस्कोव्ह ने किसिंजर की प्रशंसा की|

इस पृष्ठभूमि पर, किसिंजर ने रशिया और अमरीका के बीच का तनाव कम करने के लिये यदि अपने अनुभव का इस्तेमाल किया, तो रशिया उनकी कोशिशों का ज़रूर स्वागत करेगा’ ऐसा पेस्कोव्ह ने कहा| ‘लेकिन किसिंजर की कोशिशों को सफलता मिलना यह सरासर अमरीका के नेतृत्व पर निर्भर रहेगा| अमरीका के फ़ैसले में रशिया दख़लअंदाज़ी नहीं करेगा’ ऐसा पेस्कोव्ह ने स्पष्ट किया|

वहीं, किसिंजर ने एक अमरिकी न्यूजचैनल के साथ बातचीत करते हुए रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के नेतृत्वगुणों का तारीफ़ की थी| पुतिन ये रशियन इतिहास के सबसे विचारशील राष्ट्राध्यक्ष हैं, ऐसा किसिंजर ने कहा था| इसी बातचीत के दौरान, किसिंजर ने डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ की थी| ‘ट्रम्प का चुनकर आना, यह अमरीका की विदेश नीति की पुनर्रचना करने के लिए बड़ा अवसर है’ ऐसा दावा किसिंजर ने किया था| अभी तक दुनिया ने कभी ना देखा हों, ऐसा अमरीका का नेतृत्व ट्रम्प के रूप में देखने को मिलेगा| साथ ही, अमरीका के इतिहास में सबसे लोकप्रिय राष्ट्राध्यक्ष होने का मौक़ा ट्रम्प के पास है, ऐसा भी अमरीका के इस ज्येष्ठ राजनयिक का कहना था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.