भारत और भूटान के बीच नये व्यापारी मार्ग का उद्घाटन

नई दिल्ली – भारत और भूटान को जोड़नेवाला नया व्यापारी मार्ग शुरू हुआ है। पश्‍चिम बंगाल के जाईगांव से भूटान के पासाखा तक इस मार्ग का निर्माण किया गया है। यह मार्ग उपलब्ध होने से भारत-भूटान व्यापार और भी सहज होगा। चीन ने हाल ही में भूटान के क्षेत्र पर दावा दर्ज़ किया था। भारत पर दबाव बढ़ाने के लिए चीन भूटान के साथ सीमाविवाद निर्माण कर रहा है; ऐसे में भारत और भूटान के बीच इस नये व्यापारी मार्ग की बड़ी अहमियत बनती है।

हाल में पश्‍चिम बंगाल के जाईगांव से भूटान के आल्हय तक व्यापारी मार्ग उपलब्ध है। बुधवार को भारत-भूटान के बीच नये व्यापारी मार्ग का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह नया मार्ग पश्‍चिम बंगाल के जाईगांव से भूटान के पासाखा तक निर्माण किया गया है। भूटान के पासाखा में औद्योगिक केंद्र बना है। इस नये मार्ग की सहायता से इस औद्योगिक केंद्र तक भारत से कच्चे सामान की निर्यात हो सकेगी।

भूटान को भारत खनिज़, धातु, इलेक्ट्रिक सामान, गाड़ियाँ और सब्ज़ी की निर्यात करता है। वहीं, भूटान से भारत में बिजली, सिमेंट, लकड़ी का सामान, आलू एवं अन्य सब्ज़ियों की निर्यात होती है। भारत यह भूटान का सबसे बड़ा व्यापारी सहयोगी देश है। सन २०१८ में भारत और भूटान द्विपक्षीय व्यापार ९,२२७ करोड़ रुपयों तक जा पहुँचा था। इस नये मार्ग की वजह से भारत और भूटान के बीच जारी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इस मार्ग से दोनों देशों के बीच यातायात में भी बढ़ोतरी होगी, यह विश्‍वास भूटान में नियुक्त भारतीय राजदूत ने व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.