सौदी और अरब देशों द्वारा कतार बहिष्कृत; कतार की जनता को स्वदेश लौटने के अरब देशों के आदेश; कतार से जुड़ने वाले सभी रास्तें बंद

रियाध/दोहा, दि. ५ : सौदी अरेबिया, बहारिन, संयुक्त अरब अमिरात (युएई), लिबिया और ईजिप्त इन देशों ने कतार के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का ऐलान करके पूरी दुनिया को झटका दिया| कतार आतंकवादी संगठनों को समर्थन दे रहा है, ऐसा इल्ज़ाम लगाकर इन देशों ने यह स़ख्त फैसला लिया है| लेकिन इन देशों ने की हुई यह कार्रवाई झूठे आरोपों के आधार पर हुई है, ऐसी आलोचना कतार ने की| अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपनी सौदी अरेबिया की यात्रा में सभी ईस्लामी देशों को ईरान के खिलाफ एकसाथ लाने की कोशिश की थी| इन कोशिशों को कतार का विरोध रहने के कारण सौदी अरेबिया और मित्रदेशों ने कतार को लक्ष्य किया है, ऐसे संकेत मिल रहे है|

राजनयिक संबंध तोड़ने का ऐलानअमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने सौदी अरेबिया में करीब ५५ अरब-ईस्लामी देशों को संबोधित करते समय, आतंकवाद के खिलाफ नेतृत्व करने का आवाहन किया| इस बैठक में सौदी के किंग सलमान ने, ‘ईरान जागतिक आतंकवाद को बढ़ावा देनेवाला देश है’ ऐसा कहा था| इस वजह से अरब-ईस्लामी देशों का यह मोरचा ईरान के खिलाफ ही खड़ा किया जा रहा है, यह बात सामने आयी थी| लेकिन इस मोरचे के देशों में एकता नहीं है, ऐसी खबरें पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही हैं| कतार ने ईरानविरोधी मोरचे के बारे में आशंका उपस्थित करने की जानकारी सामने आ रही थी| यह मतभेद तीव्र हुए, ऐसा सौदी और मित्रदेशों ने कतार के बारे में अपनाये आक्रामक रवैय्ये से साफ हो रहा है|

सोमवार सुबह बाहरिन ने सबसे पहले कतार के साथ सभी राजनयिक संबंध तोड़ने का ऐलान किया| इसके साथ कतार से जुड़ने वाला सागरी और हवाईमार्ग भी बंद करने का ऐलान करके, बाहरिन में रहनेवाली कतारी जनता को अगले १४ दिन में स्वदेश लौटने के आदेश दिये गये| अगले कुछ ही मिनटों में सौदी अरेबिया ने भी, राष्ट्रीय सुरक्षा का कारण बताकर कतार से जुड़नेवाले तीनो रास्ते बंद करने का ऐलान किया| कतार ‘मुस्लिम ब्रदरहूड’, ‘अल कायदा’, ‘आयएस’ इन आतंकवादी संगठनों की सहायता कर रहा होने का आरोप सौदी ने लगाया है| इसके अलावा, ईरानसमर्थक आतंकवादी संगठनों को सौदी और बाहरिन में कारनामें करने के लिये समर्थन देने का आरोप भी सौदी ने कतार पर लगाया है| कतार के विख्यात चैनल द्वारा इन आतंकवादी संगठनों के संदेश प्रसारित हो रहे हैं ऐसा भी सौदी ने अपने आरोपों मे कहा है|

सौदी के पीछे पीछे ईजिप्त, युएई इन देशों ने भी कतार के साथ राजनयिक संबंध तोड़कर, कतारी जनता को अगले हफ़्ते भर में अपना देश छोड़कर जाने के आदेश दिये है| वहीं, सौदी में शरणार्थी रहे यमन के राष्ट्राध्यक्ष हादी और लिबिया की सरकार ने भी सौदी के फैसले का समर्थन कर, कतार का राजनयिक बहिष्कार घोषित किया| कतार की सरकार यमन में ईरान समर्थक हौथी उग्रवादियों की सहायता कर रही है, ऐसा आरोप येमेन के राष्ट्राध्यक्ष हादी ने किया है|

सौदी और मित्रदेशों ने किये आतंकवाद के सभी आरोप कतार ने ठुकराये हैं| इसके अलावा, कतार के किंग ‘शेख तमिम बिन हमाद अल-थानी’ ने सौदी के ईरानविरोधी बयानों की आलोचना की होने की ख़बर कतार ने ठुकरायी है| कतार के राजा ने सौदीविरोधी भूमिका नहीं अपनायी, ऐसा कहा है| लेकिन शनिवार को शेख तमिम ने ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी से फोन पर की चर्चा पर कतार ने प्रतिक्रिया नहीं दी है| कतार पर होने वाली इस कार्रवाई की ईरान ने आलोचना की है| इससे आखात की समस्याएँ हल नहीं होंगी, ऐसा ईरान ने कहा है| इसी दौरान, ईंधन उत्पादक देश रहे कतार को सौदी और मित्रदेशों ने बहिष्कृत करने के बाद, ईंधन की क़ीमतों पर उसका असर पड़ा होकर, आंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की क़ीमतों में थोड़ीसी बढ़ोत्तरी दर्ज़ हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.