उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में हुईं दुर्घटनाओं में कुल १६ मज़दूरों की मृत्यु

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार इन राज्यों में हुईं अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में १६ मज़दूरों की मृत्यु हुई है और ५० से अधिक घायल हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान अलग अलग ज़गहों पर फँसे हुए ये सारे मज़दूर अपने गाँव लौट रहे थे। लेकिन, उनकी यह यात्रा जानलेवा साबित हुई है। पिछले हफ़्ते में ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में, गाँव लौट रहें १६ मज़दूरों की मालगाड़ी के नीचे कुचले जाने से मौत हुई थी।

बुधवार की रात मध्यप्रदेश के गुना में ट्रक और बस की ज़ोरदार टक्कर होने से आठ मज़दूरों की मौत हुई। यह ट्रक ६५ मज़दूरों को लेकर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के उन्नाव की दिशा में जा रहा था। इस दुर्घटना में ५४ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें ईलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उत्तरप्रदेश में भी भयंकर दुर्घटना हुई। उत्तरप्रदेश के मुजफ़्फर नगर-सहारनपूर महामार्ग पर एक बस ने, पैदल जा रहें १० मज़दूरों को कुचल दिया। इस घटना में छः मज़दूरों ने जगह पर ही दम तोड़ा और ४ मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुए। ये सभी मज़दूर पंजाब से पैदल निकल कर बिहार के गोपालगंज जा रहें थे। यह घटना थाना नगर कोतवाली के क्षेत्र में स्थित मुजफ़्फर नगर देवबंद सहानरपुर रोड के टोल नाक़े के नज़दीक हुई।

इस दुर्घटना का कारण बनीं बस का ड्राईवर नशें में था, यह जानकारी भी प्राप्त हो रही है। पुलिस ने इस अज्ञात ड्राईवर के विरोध में अपराधिक मामला दर्ज़ किया है। वहीं, बिहार में समस्तीपूर ज़िले के उजियारपूर में बस और ट्रक की टक्कर होने से २ मज़दूरों की मौत हुई और पाँच लोग घायल हुए हैं। ये सभी मज़दूर मुंबई से कटिहार पहुँचने के लिए निकलें थे।

लॉकडाउन के दौर में अलग अलग ठिकानों पर फ़ँसें हुए मज़दूरों को अपने गाँव लौटना मुमकिन हों, इसलिए विशेष ट्रेनें चलायी जा रही हैं। लेकिन, फिर भी कुछ मज़दूर प्राप्त हो रहें किसी भी वाहन से या पैदल ही गाँव की ओर निकल पड़ रहें हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारें इन मज़दूरों से, जान ज़ोख़म में डालकर यात्रा ना करें, ऐसा आवाहन भी कर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.