सुएज़ कनाल में लगा जाम हटाने के लिए कुछ हफ्ते लगेंगे

– रोज़ाना ९.५ अरब डॉलर्स के सामान की यातायात ठप

कैरो/लंदन – “एमवी एवर गिवन’ मालवाहक जहाज़ के कारण सुएज़ कनाल में लगा यातायात का जाम हटाने के लिए कुछ दिन नहीं बल्कि हफ्तों का समय लग सकता है। यह जहाज़ वहां से हटाना यानी तटीय क्षेत्र में फंसी विशाल ‘व्हेल’ मछली हो हटाने जैसा है’, ऐसा इशारा इस काम में जुटी कंपनी ने दिया है। कंटेनर जहाज़ ने लगाए इस जाम के कारण प्रति दिन ९.५ अरब डॉलर्स से अधिक सामान की यातायात ठप हो रही है। भूमध्य समुद्र के करीब डेढ़ सौ से अधिक कंटेनर जहाज़ कतार में लगे हैं। यह जाम हटाने के लिए जितना अधिक समय लगेगा, आर्थिक नुकसान भी उतना ही बढ़ता जाएगा, यह दावा किया जा रहा है।

सुएज़ कनाल में लगा जाम हटाने के लिए कुछ हफ्ते लगेंगे - रोज़ाना ९.५ अरब डॉलर्स के सामान की यातायात ठपमंगलवार की सुबह करीबन ७.४५ बजे सुएज़ कनाल से भूमध्य समुद्र की दिशा में सफर कर रहे ‘एवर गिवन’ कंटेनर जहाज़ के सामने रेत का तूफान उठा था और इस तूफान के कारण कप्तान के हाथों से जहाज़ का नियंत्रण छूटा और यह जहाज़ किनारे से टकराकर कनाल में फंस गया, ऐसी जानकारी संबंधित अधिकारियों ने साझा की। २.२० लाख टन भार के इस जहाज़ की लंबाई ४०० मीटर है।

चीन से सफर पर निकला यह जहाज़ विश्‍व का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज़ है और एकसाथ २० हज़ार कंटेनर्स के साथ सफर करने की क्षमता रखता है। ऐसी स्थिति में तूफान के कारण इस जहाज़ की दिशा बदली और यह हादसा हुआ। इस जहाज़ के कर्मचारी और कंटेनर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल किए गए थे। लेकिन, इस हादसे में किसी भी तरह का नुकसान ना होने का दावा किया जा रहा है।

सुएज़ कनाल में लगा जाम हटाने के लिए कुछ हफ्ते लगेंगे - रोज़ाना ९.५ अरब डॉलर्स के सामान की यातायात ठपइस जहाज़ को हटाने के लिए यूरोप की ‘बोस्कालिस’ नामक कंपनी को कान्ट्रैक्ट दिया गया है। एवर गिवन यानी विशाल व्हेल मछली जैसा होने की बात इस कंपनी के प्रमुख ने कही है। भारी वजन की व्हेल मछली को किनारे से हटाना जैसे कठिन होता हैं वैसे ही हज़ारों कटेनर्स, ईंधन और अन्य सामान से भरे इस जहाज़ को बाहर निकालना कठिन होने की बात संबंधित प्रमुख ने कही।

इसके लिए पूरा जहाज़ खाली करके टग बोट के ज़रिये इस जहाज़ को हटाना होगा। इस वजह से यह काम करने के लिए कुछ दिन नही, बल्कि हफ्ते लग सकते हैं, ऐसा इस कंपनी ने स्पष्ट किया है। बीते दो दिन कोशिश करने के बावजूद इस जहाज़ की दिशा में बदलाव ना होने का दावा किया जा रहा है।

इस कंपनी ने प्रसिद्ध की हुई इस जानकारी के बाद कई लोगों की चिंता बढ़ी है। इस कनाल से रोज़ाना कम से कम ५० कंटेनर जहाज़ों की यातायात होती रहती है। लगातार तीन दिन इस मार्ग पर जाम लगने से कम से कम डेढ़ सौ जहाज़ फंसे पड़े हैं। इजिप्ट के उत्तरी ओर के पोर्ट सईद के क्षेत्र में वे जहाज़ प्रतिक्षा में होने की जानकारी सामने आ रही है।सुएज़ कनाल में लगा जाम हटाने के लिए कुछ हफ्ते लगेंगे - रोज़ाना ९.५ अरब डॉलर्स के सामान की यातायात ठप

इस कनाल से रोज़ाना ९.६ अरब डॉलर्स के सामान की यातायात होती है, ऐसी जानकारी ब्रिटेन स्थित ‘लॉइड्स लिस्ट’ कंपनी ने प्रदान की है। इसमें यूरोप से एशियाई देशों की दिशा में जानेवाले जहाज़ों के माध्यम से ५.१ अरब डॉलर्स और यूरोप की ओर जानेवाले जहाज़ों में ४.५ अरब डॉलर्स के सामान की यातायात होती है। ऐसी स्थिति में सुएज़ कनाल में यह जाम ऐसा ही लगा रहा तो सुएज़ कनाल के दोनों ओर जहाज़ों की बड़ी कतारें लगेंगी और अरबों डॉलर्स का नुकसान होगा, ऐसी चिंता व्यक्त की जा रही है।

इसी बीच, अगले दो दिनों में यह जाम हटाने की माँग कुछ कंपनियाँ कर रही हैं। ऐसा नहीं हुआ तो अपने जहाज़ों के लिए विकल्प के तौर पर अन्य मार्ग का विचार करना पड़ेगा, ऐसा इशारा यह कंपनियाँ दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.