इस्रायल के मालवाहक जहाज़ पर ईरान ने किया मिसाइल हमला – इस्रायली माध्यमों का आरोप

जेरूसलम – तंजानिया से भारत के मुंद्रा बंदरगाह की ओर निकले इस्रायल के मालवाहक जहाज़ पर गुरूवार के दिन मिसाइल हमला हुआ। इस मिसाइल हमले में इस्रायली जहाज़ का नुकसान होने की जानकारी सामने आ रही है। इस हमले में दागी गई मिसाइल ईरान की बनी थी और इस हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं। इसी बीच, ओमान की खाड़ी और हिंद महासागर के क्षेत्र में ईरान और इस्रायल के बीच तनाव के कारण चिंताजनक स्थिति निर्माण होने की चिंता इस्रायली विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे हैं।

israel-shipइस्रायल के हैफा स्थित ‘एक्सटी मैनेजमेंट लिमिटेड’ कंपनी का ‘लोरी’ नामक मालवाहक जहाज़ २१ मार्च के दिन तंजानिया के दार एस सलाम बंदरगाह से निकला था। गुरूवार की सुबह को जब यह जहाज़ अरब सागर में था तब इस पर मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में जहाज़ का नुकसान हुआ है और इस दौरान जान का नुकसान ना होने की जानकारी इस्रायल की सुरक्षा यंत्रणा ने प्रदान की है। इस मालवाहक जहाज़ ने अपना सफर जारी रखा है और जल्द ही यह जहाज़ भारत के गुजरात राज्य में स्थित मुंद्रा बंदरगाह में दाखिल होगा। वहीं पर इस जहाज़ की मरम्मत की जाएगी।

इस जहाज़ पर हुए हमले में ईरान की मिसाइल का इस्तेमाल होने का आरोप इस्रायली समाचार चैनल ने लगाया है। इसके साथ ही इस हमले को देखें तो इस हमले को ईरान ने अंजाम दिया होगा, इस आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता, ऐसा इस्रायली समाचार चैनल का कहना है। इस्रायल के अन्य माध्यम भी लोरी जहाज़ पर हुए हमले के पीछे ईरान का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं। इस्रायल ने अभी अधिकृत स्तर पर ईरान पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। लेकिन, इस्रायली नागरिक और हितसंबंधों को लक्ष्य करने के लिए ईरान की कोशिश जारी होने की प्रतिक्रिया इस्रायली रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ ने दर्ज़ की है।

ठीक एक महीना पहले ओमान की खाड़ी में इस्रायल के ‘एमवी हेलियॉस रे’ नामक मालवाहक जहाज़ पर संदिग्ध विस्फोट हुआ था। इस हमले के लिए ईरान ही ज़िम्मेदार होने का आरोप इस्रायल ने लगाया था। इसके लिए इस्रायल ने वर्ष २०१९ में पर्शियन खाड़ी में अन्य व्यापारी जहाज़ और ईंधन टैंकर्स पर किए हमलों की याद कराई है।

israel-ship-mapओमान की खाड़ी में इस्रायली जहाज़ पर हुए हमले के बाद भूमध्य समुद्र के क्षेत्र में ईरान के मालवाहक जहाज़ पर हुए हमले की खबर भी प्रसिद्ध हुई थी। अमरीका के शीर्ष अखबार ने इस हमले के लिए इस्रायल ज़िम्मेदार होने का आरोप किया था।

इसके अलावा बीते दो वर्षों में इस्रायल ने हथियार, ईंधन और अन्य सामान की यातायात कर रहे ईरान के १२ जहाज़ों पर हमले किए होने का दावा इस अखबार ने किया था। इसके बाद ईरान ने भी इस्रायल के हमलों पर क्रोध व्यक्त किया था और जल्द ही इस्रायल को प्रत्युत्तर देंगे, ऐसी धमकी ईरान के लष्करी अफ़सरों ने दी थी।

इसी बीच, गुरूवार के दिन अरब सागर में इस्रायली जहाज़ पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी ईरान ने स्वीकारी नहीं है। लेकिन, बीते कुछ हफ्तों से ओमान की खाड़ी और अरब सागर में इस्रायली और ईरानी जहाज़ों पर हो रहे हमलों की तीव्रता देखें तो इन दोनों देशों में तनाव चिंताजनक स्तर पर जा पहुँचा है, ऐसा इस्रायली विश्‍लेषकों का कहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.